Ranchi : जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीता सोरेन जेएमएम से इस्तीफा देने के बाद आज दोपहर बाद बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. बीजेपी सूत्रों से यह जानकारी सामने आयी है. खबर है कि सीता सोरेन दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी. सूत्रों के अनुसार, सीता सोरेन दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हो सकती है. वहीं पूर्व में भाजपा द्वारा दुमका से घोषित सुनील सोरेन का नाम वापस लिया जा सकता है.
बीजेपी का दामन थाम सकती है सीता सोरेन, दुमका से लोस उम्मीदवार होने के कयास
Last Updated: Mar 19, 2024 12:00 AM (IST)