- गुरुजी की चलती तो मुझे कभी पार्टी से निकलने नहीं देते
- झारखंड में सरकार बनते ही दुर्गा सोरेन की मौत की जांच के लिए गठित होगी टीम : सीता
दुर्गा के निधन के बाद उन्हें पार्टी में नहीं दिया गया महत्व
इधर सीता सोरेन शुक्रवार को जामताड़ा पहुंची. जहां उन्होंने जामताड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. कहा कि झारखंड में बीजेपी की सरकार बनते ही, उनके स्व. पति दुर्गा सोरेन की मौत की जांच के लिए टीम का गठन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दुर्गा जी के निधन के बाद मुझे पार्टी में कभी महत्व नहीं दिया गया. पार्टी ने कभी नहीं अपनाया. मजबूरन मुझे यह कदम उठाना पड़ा. सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड गठन का मूल उद्देश्य पीछे छूट गया है. सीता सोरेन ने गठबंधन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार पत्थर और जमीन की लूट में शामिल है. जनता हिसाब चुकाएगी.कई बार विधायक रहने के बाद भी नहीं मिला उचित सम्मान
सीता ने कहा कि मैं कई बार विधायक रही, लेकिन पार्टी से उचित सम्मान नहीं मिला. स्व. दुर्गा सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए बहुत काम किया. बावजूद इसके, पार्टी ने उनके विचारों को आत्मसात नहीं किया. मैंने कई बार उनकी मौत की जांच की गुहार लगाई, जिसे अनसुना कर दिया गया. उन्होंने कहा कि परिस्थितियां ही ऐसी बन गई थी कि मुझे बीजेपी जैसी विशाल पार्टी में आना पड़ा. ये विकास की पार्टी है. हम सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-found-evidence-found-written-in-the-file-of-co-office-cmo-argent-pintu-and-cm-badgai-bhuinhari/">EDके हाथ लगा सबूत, CO ऑफिस की फाइल में लिखा मिला-CMO URGENT PINTU और CM बड़गाईं भुइंहरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment