Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवर बसंत का भाभी सीता सोरेन पर प्रहारः कहा- झामुमो ने दिया बहुत सम्मान, चुनावी मैदान में रिश्ता नहीं

देवर बसंत का भाभी सीता सोरेन पर राजनीतिक प्रहार कहा- पार्टी और परिवार से मिला बहुत सम्मान दूसरे दल में जाकर क्यों उठा रही हैं दुर्गा सोरेन मौत की जांच की मांग Ranchi/Jamtara: शिबू सोरेन के छोटे पुत्र और झारखंड सरकार में मंत्री बसंत सोरेन ने अपनी भाभी सीता सोरेन पर ताबड़तोड़ राजनीतिक प्रहार किया है. रविवार को वे जामताड़ा पहुंचे थे. जहां उन्होंने दुमका लोकसभा सीट को लेकर रणनीति बनायी. इस दौरान उन्होंने दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को लेकर कहा कि सीता सोरेन घर पर उनकी भाभी हैं, न कि चुनावी मैदान में. उन्होंने पार्टी और परिवार में सम्मान नहीं मिलने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी और परिवार ने 15 साल विधायक बनाकर सीता सोरेन को सम्मान दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने तीन बार उन्हें विधायक बनाया और सम्मान देने का काम किया. इसे पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-brown-sugar-business-exposed-four-including-notorious-zuber-arrested/">रांची:

ब्राउन शुगर के कारोबार  का खुलासा, कुख्यात जुबेर समेत चार गिरफ्तार
दुर्गा सोरेन की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग पर बसंत सोरेन ने उन्हें करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सीता सोरेन खुद तीन बार यानी की 15 साल से पार्टी की विधायक रही हैं. कभी सदन या सदन के बाहर उन्होंने सीबीआई जांच की मांग नहीं की. अब जबकि वह दूसरे दल में शामिल हो गई हैं तो वह सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं. बसंत सोरेन ने कहा कि इसके पीछे कौन लोग हैं यह समझ सकते हैं, और उनकी मंशा क्या है यह भी समझा जा सकता है.

निशिकांत के बयान पर बोलने से बचते रहे बसंत

बसंत सोरेन ने गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह उनका निजी बयान है. पिछले दिनों गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दुमका में बयान दिया था कि बसंत सोरेन बहुत जल्द झामुमो छोड़ देंगे और झामुमो कई भागों में बंट जाएगा. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-07-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।07 APR।।कोयला उठाव के नाम पर वसूली।।महिलाओं को टिकट देने में कोताही।।कल्पना ने की गठबंधन नेताओं के साथ बैठक।।बिहारः विस चुनाव से पूर्व देंगे 10 लाख नौकरी- नीतीश।।मेहनत करने के लिए हुआ है मेरा जन्म-पीएम।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही