Search

 
 
 

सीता सोरेन की बेटी ने कहा: - दुमका में भाजपा का पूरा सपोर्ट मिल रहा

 
विशेष संवाददाता, रांची सीता सोरेन की बेटियां अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार में उतरी हुईं हैं. निजी तौर पर वे लोग दुमका के गलियों में घूम-घूम कर प्रचार कर रही है. उनकी बेटी राजश्री ने पार्टी, परिवार और कल्पना सोरेन पर तीखा हमला किया. कहा कि पिता जी के निधन के बाद भी मेरी मां जामा में अकेले ही चुनाव लड़ा करती थीं. इस बार हम दोनों बहनें मां के लिए काम कर रही हैं. उन्होंने अपने मां के खिलाफ प्रचार कर रही अपनी चाची (कल्पना सोरेन) पर प्रहार करते हुए कहा कि ओ हेलिकॉप्टर से घुम रही हैं. इसमें किसका पैसा खर्च हो रहा है. यह तो जनता का पैसा है ना. हमें हेलिकॉप्टर की जरूरत नहीं है. हम जमीन से जुडकर काम कर रहे हैं. लोगों से मिल रहे हैं. पूरे झारखंड में हम जहां जा रहे हैं, मेरे पापा (दुर्गा सोरेन) के बारे में बात हो रही है.
राजश्री ने क्या-क्या कहा
  • - जामा के चुनावों में पार्टी, परिवार का सपोर्ट नहीं मिलता था.
  • - पार्टी और परिवार ने पिता के नाम को धूंधला किया.
  • - जनता के पैसे खर्च कर हेलिकॉप्टर में घुम रही हैं कल्पना.
मेरे पिता के निधन के बाद मेरे पापा के चेहरे को धूंधला करने का प्रयास इनलोगों ने किया. मगर वे अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं हो सके. वे पूरे झारखंडियों के दिलों में बसते हैं. परिवार वाले हमें मान-सम्मान नहीं दे पाए. मोदी जी ने सम्मान देने का काम किया. जब मेरी मां जामा से चुनाव लड़ती थीं तो अपने दम पर, उस समय भी पार्टी और परिवार का उतना सपोर्ट नहीं मिलता था. मां के लिए कमल फूल छाप बताने में और समझाने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है. क्योंकि हमे पूरे भाजपा परिवार का सपोर्ट मिल रहा है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही