Search

 
 
 

अधर्म की लंका से मुक्त हुई सीता- प्रतुल

 
Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पलटवार किया. कहा कि सीता सोरेन ने खुद अपने पत्र में ये स्वीकार किया है कि पार्टी के अंदर उन्हें हमेशा अपमानित किया जाता रहा है. उनकी और उनके बेटियों की अनदेखी की जाती रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में बड़ी बहू को मां का दर्जा प्राप्त होता है, लेकिन झामुमो ने अपनी मां समान बड़ी बहू को ही अपमानित किया. आज सीता सोरेन के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले झामुमो ने अपने ट्विटर हैंडल से उनके लिए ````घर का भेदी लंका ढाए```` जैसे अपमानजनक बातों को लिखकर अपनी असलियत दिखा दी. यानी झामुमो ने स्वीकार कर लिया कि यहां रावण राज के समान परिस्थितियां हैं और पूरे प्रदेश में अधर्म का शासन है. आखिरकार सीता सोरेन अधर्म की लंका से एक बार फिर मुक्त हुई है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-are-you-also-buying-fake-liquor-goods-worth-crores-spent-in-government-shops/">धनबाद

: कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे नकली शराब, सरकारी दुकानों में खपाये गये करोड़ों के माल!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही