Search

 
 
 

सीतामढ़ी में बाइक सवार ने दंपति को किया घायल, मौत और तीन गिरफ्तार

 

थाने के बाहर हुई घटना

Sitamarhi: सीतामढ़ी में थाने के सामने एक दंपति की बाइक दुर्घटना में शनिवार को मौत हो गई. घटना सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि शनिवार रात नौ बजे बाजपट्टी थाने में सुलह करने के लिए दंपति को बुलाया गया था. जब दोनों बाहर निकले तो मेन गेट के सामने अंधेरे में बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बाद में उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों की मौत हो गयी.

नाली को लेकर था विवाद

मृतक की पहचान वनगांव निवासी गणेश राम और उनकी पत्नी सीता देवी के रूप में की गई. मृतक की बेटी रोशनी कुमारी ने कहा कि उसके पिताजी का चाचा के साथ नाली को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर रात 9 बजे पुलिस ने समझौता कराने के लिए थाने बुलाया था.

कहा कि थाने से जब दोनों बाहर निकले तो बाइक सवार तीन युवकों ने बार-बार ठोकर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इस मामले में मृतक के भाई दुलारचंद राम समेत तीन अज्ञात युवकों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी भाई और उसके दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही