Sitamadhi : बिहार के सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने सवारियों से भरी ऑटो को रौंद दिया. इस हादसे में ऑटो में बैठे तीन लोगों की मौत हो गयी. जबति 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया. वहीं छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल रेफर कर दिया.
सीतामढ़ी : तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो को रौंदा, तीन की मौत, 6 की हालत गंभीर
Last Updated: May 22, 2024 12:00 AM (IST)