Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीतामढ़ी : सीएम नीतीश के नहीं पहुंचने से नाराज हुए लोग, पोस्टर में लगायी आग, जमकर की नारेबाजी

Sitamarhi : बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों सामाधान यात्रा पर निकले हुए है. समाधान यात्रा के दौरान उन्हें डुमरा प्रखंड के बेरबास गांव जाना था. इसको लेकर तैयारी हो चुकी थी. पूरे गांव में सोलर प्लेट के जरिए लाइटें लगाई गई थी. ऐन वक्त पर सीएम के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. जिससे लोग नाराज हो गये और रकारी पोस्टर को क्षतिग्रस्त करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया. गुस्साये लोगों ने घंटों मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-husband-killed-his-wife-by-hitting-her-with-a-sharp-weapon/">रांची

: धारदार हथियार से मारकर पति ने की पत्नी की हत्या

गांव की पंचायत भवन का रंग रोगन किया गया था

सीएम के कार्यक्रम को लेकर गांव की पंचायत भवन का रंग रोगन किया गया था.पूरे गांव में सरकार की उपलब्धियों के पोस्टर लगाये गये थे. गुस्साए ग्रामीणों ने बैनर पोस्टर सभी को फाड़ डाला. डुमरा प्रखंड के बेलवा आस और डुमरा प्रखंड के राघोपुर बखरी गांव में भी मुख्यमंत्री को जाना था. राघोपुर बखरी गांव में स्थित दलित टोला में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं पहुंच सके. कई ऐसे लोग थे जिनको अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रू-बरू कराना था लेकिन कार्यक्रम ऐन वक्त पर रद्द कर दिए जाने के कारण गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/caste-survey-starts-in-bihar-from-today-only-castes-will-be-listed/">बिहार

में आज से शुरू जाति सर्वेक्षण, सिर्फ जातियां होगी सूचीबद्ध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही