Search

 
 
 

सीतामढ़ी: वकील के घर डाका, लाखों के गहने लूट ले गये डकैत

 
Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी में रविवार की रात डकैतों ने एक वकील के घर धावा बोला. डकैत हथियार के बल पर घर में घुसे और लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गये. घटना बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 में वकील अंकित कुमार के घर हुई. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गयी. मिली जानकारी के अनुसार देर रात भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र नगर परिषद क्षेत्र बैरगनिया  में वकील के घर पर आठ से दस की संख्या में डकैत पहुंचे. सभी डकैत मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और घटना को अंजाम दिये. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-108-ambulance-service-will-reach-on-one-click-launch-of-jeevandoot-app-on-monday/">रांची:

एक क्लिक पर पहुंचेगी 108 एंबुलेंस सेवा, सोमवार को जीवनदूत एप की लॉन्चिंग
घर में डकैतों ने डाक कर्मी किरण देवी से मंगलसूत्र लूट लिए. बताया कि डकैतों ने 25 हजार नगद और 5 लाख रुपए के सोने और चांदी के गहने लूट लिए. घटना की सूचना मिलने पर बैरगनिया थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों से पूछताछ कर छानबीन में जुट गए. एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है. सभी अपराधी पकड़े जाएंगे. इसे भी पढ़ें- ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-said-the-government-elected-in-maharashtra-was-brought-down-on-the-basis-of-money-mlas-were-given-a-lot-in-assam/">ममता

बनर्जी ने कहा, महाराष्ट्र में चुनी गयी सरकार पैसे के बल गिरायी गयी, विधायकों को असम में बहुत कुछ दिया गया…
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही