Search

 
 
 

सीतामढ़ी : घरेलू विवाद में महिला ने 3 बच्चों संग तालाब में लगाई छलांग

 
 Lagatardesk : सीतामढ़ी में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदकर खूदखुशी कर ली है. ये मामला नेपाल सीमा के बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव का है. जहां बुधवार को चार शव तालाब से बरामद किया गया. मृतकों की पहचान श्रीरामपुर गांव निवासी संजीव साह की पत्नी मंजू देवी (30 साल) और उसके पुत्र आर्यन कुमार, सुशांत कुमार और हिमांशु कुमार के रूप में हुई है. सभी बच्चों की उम्र छह से दो साल के बीच बताई जा रही है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पति के साथ विवाद से परेशान होकर ये कदम उठाया

गांव वालों का इस बारे में कहना है कि महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रहा था. रोज के कलह से दूर होने के लिए महिला ने ये कदम उठाया. महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगा दी. महिला का पति लुधियाना में सिलाई का काम करता था. जब भी वह घर आता था तो दोनों के बीच में विवाद होता रहता था. पुलिस इसकी भी जांच भी कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही