सीतामढ़ी : युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही एक साथी की हत्या की, गिरफ्तार
Sitamarhi : सीतामढ़ी जिला स्थित सोनपुरवा निवासी नीरज कुमार की उसके दोस्तों ने गला दबाकर हत्या कर दी. उसके शव को महेशवारा के समीप बांध पर ले जाकर फेंक दिया. बताया जा रहा है कि नीरज का अपने दोस्त गुड्डू कुमार की बहन के साथ लव अफेयर चल रहा था. आरोप हे कि गुड्डू को जब इसकी भनक लगी, तो उसने अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ मिलकर नीरज को मौत के घाट उतार दिया. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.जांच के दौरान नीरज का मोबाइल गुड्डू के घर से मिला है. उसके घर से कई अन्य साक्ष्य भी मिले हैं
Leave a Comment