Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना इलाके के न्यू बाराद्वारी स्थित बर्तन दुकान में रंगदारी के लिए फायरिंग की गई. घटना शनिवार दोपहर 11.30 बजे की है. दुकान के मैनेजर रोहित घई के बयान पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद अपराह्न तीन बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार रंगदारी को लेकर फायरिंग की गई है. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया था. वादी को रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी भी दी गई है. इस मामले में जान मारने की नीयत से फायरिंग करने व आर्म्स एक्ट का मामला दो अज्ञात पर दर्ज किया है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. एसआई संजय यादव को जांच अधिकारी बनाया गया है. [wpse_comments_template]
सीतारामडेरा: बर्तन कारोबारी की दुकान में रंगदारी के लिए फायरिंग, दो पर मामला दर्ज
Leave a Comment