Search

 
 
 

सीतारमण ने अडानी मामले में कहा, राहुल सबक नहीं सीखते, बार-बार गलती कर रहे हैं, गड़बड़ी तो कांग्रेसी सरकारों ने की है

 
NewDelhi : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अडानी मुद्दे पर सरकार का बचाव करने गुरुवार को सामने आयीं. बेंगलुरु में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठे आरोप लगाने के लिए गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला, साधा. कहा कि राहुल इस तरह के आरोप लगाकर बार-बार गलती कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : डॉ">https://lagatar.in/dr-mansukh-mandaviya-will-hold-a-review-meeting-with-health-ministers-of-all-states-today-regarding-corona/">डॉ

मनसुख मांडविया कोरोना को लेकर आज सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे

राजस्थान में अडानी की कंपनी को सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट दिया गया

वित्त मंत्री ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि केरल की कांग्रेस सरकार ने थाली में सजाकर विझिंगम पोर्ट अदानी समूह को दिया था. यह फैसला किसी टेंडर के आधार पर नहीं किया गया था. राजस्थान का जिक्र करते हुए कहा कि वहां अडानी की कंपनी को एक सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट दिया गया. वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि अगर कोई गड़बड़ी हो रही है तो यह कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों में हो रही है, पर राहुल गांधी इसके बारे में एक शब्द भी नहीं बोलेंगे. इसे भी पढ़ें : अलविदा">https://lagatar.in/goodbye-tiger-jagarnath-mahatos-body-was-brought-to-vidhansabha-cm-mlas-paid-tribute/">अलविदा

टाइगर…जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर लाया गया विधानसभा, CM सहित अन्य विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

2019 के चुनावों से पहले भी राहुल ने ऐसे आरोप लगाये थे

निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगर राहुल गांधी वास्तव में सोचते हैं कि अडानी को हमारी सरकार में अनुचित लाभ दिये गये हैं, तो यह सच नहीं है. कहा कि हमने देखा कि 2019 के चुनावों से पहले भी राहुल ने ऐसे आरोप लगाये थे. वे अब फिर से आरोप लगा रहे हैं. राहुल इन झूठे आरोपों से कोई सबक नहीं सीखते.

सीतारमण ने कहा, सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी

सीतारमण ने उदाहरण दिया कि 2019 में राफेल को लेकर राहुल गांधी ने जो आरोप लगाये, तब उन्हें सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी. उससे पहले RSS के खिलाफ गलतबयानी पर लिखित माफीनामा देना पड़ा. आज राहुल गांधी कहते हैं मैं गांधी हूं सावरकर नहीं. क्या उन्हें याद है कि उन्होंने माफी मांगी थी? निर्मला ने कहा कि राहुल ने 2019 में पीएम मोदी को लेकर गल बयानी की थी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर वही गलती दोहरा रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही