Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री पद पर बैठकर हेमंत सोरेन खुद ले लेते हैं माइंस- वसुंधरा राजे सिंधिया

Dumka : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. वो 13 जून को वो देवघर पहुंची. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका के जामा प्रखंड के कैराबनी में एक जनसभा को संबोधित किया और जमकर सोरेन पर परिवार पर निशाना साधा. वहीं 15 जून को बगोदर स्टेडियम में वो जनसभा को संबोधित करेंगी. दरअसल केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के मौके पर भाजपा देशभर में जनसभा का आयोजन कर रही है. इसी सिलसिले में वसुंधरा राजे सिंधिया झारखंड का दौरे पर हैं. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/monsoon-at-the-mouth-of-jharkhand-signs-of-favorable-change-in-weather/">झारखंड

के मुहाने पर मानसून, मौसम में अनुकूल बदलाव के संकेत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/vvvv-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

वसुंधरा राजे सिंधिया ने सोरेन परिवार पर साधा निशाना

दुमका में जनसभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे सिंधिया ने केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया तो वही सोरेन परिवार पर जमकर हमला बोला. वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि हेमंत सोरेन ने माइंस चलाने के लिए आवेदन दिया था. जब मुख्यमंत्री बने तो उस पर हस्ताक्षर कराकर माइंस ले लिया. सरकार में बैठे लोग ऐसा करेंगे तो कैसे चलेगा. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b9/">धनबाद

कोयलांचल में चलती है गोली तो पुलिस की बंद हो जाती है बोली
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/vvvv-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

9 साल में पीएम मोदी ने किया बेमिसाल काम- वसुंधरा राजे सिंधिया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 वर्ष में जितना विकास किया है, वैसा विकास सोरेन परिवार 40 वर्षों में भी नही कर सके. पीएम मोदी को झारखण्ड में अगर 40 वर्ष मौका मिल जाता तो यहां के लोगों को किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नही पड़ती. उन्होंने कहा कि हमें तो आश्चर्य इस बात की भी है कि आप लोग उन्हें जीतते ही क्यों हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में फिर से पीएम मोदी को सत्ता में लाइए. इ संथाल परगना की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही