Search

 
 
 

असम में बाढ़ के कारण हालात गंभीर, 41 लोगों की मौत, हजारों मवेशी बहे, सीएम हिमंता ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

असम के अधिकतर जिले बाढ़ की चपेट में हैं. राज्य में गंभीर हालात हैं, खबर है कि बाढ़ के कारण  राज्य में लाखों  लोग प्रभावित हुए हैं. जानकारी सामने आयी है कि पिछले 24 घंटों में और 10 लोगों की मौत हो गयी है. इसे मिला कर इस साल राज्य में  बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 पर पहुंच गयी है.
 

Guwahati : असम के अधिकतर जिले बाढ़ की चपेट में हैं. राज्य में गंभीर हालात हैं, खबर है कि बाढ़ के कारण  राज्य में लाखों  लोग प्रभावित हुए हैं. जानकारी सामने आयी है कि पिछले 24 घंटों में और 10 लोगों की मौत हो गयी है. इसे मिला कर इस साल राज्य में  बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 पर पहुंच गयी है.

 

 

 
राज्य में बाढ़ के कारण उत्पन्न गंभीर हालात को देखते हुए असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. राहत शिविरों में पहुंच कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की. हिमंता ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बाढ़ के कारण तबाही का पैमाना कल्पना से परे है. 25 जिलों के 1,800 से ज़्यादा गांवों में 9 लाख से ज़्यादा लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं. अब तक  41 कीमती जानें जा चुकी है. हजारों मवेशी बाढ़ में बह गये हैं

 

 


हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा कि ऊपरी इलाकों में बादल फटने और सामान्य से 436 फीसदी ज़्यादा भारी बारिश के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गये. उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना और NDRF सहित राज्य मशीनरी चौबीसों घंटे काम कर रही हैं.हवाई मार्ग व नाव के ज़रिए  लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

 


सीएम ने जानकार दी कि राज्य में 148 से ज़्यादा राहत शिविर स्थापित किये गये हैं. इन शिविरों में लगभग 30,000 लोग शरण लिए हुए हैं. प्रभावित परिवारों को भोजन, पीने का पानी सहित अन्य ज़रूरी सामान पहुंचाये जा रहे हैं,असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार शिवसागर और जोरहाट में तीन-तीन, चराइदेव में दो तथा कार्बी आंगलोंग और धेमाजी में एक-एक व्यक्ति की मौत 24 घंटे में हुई है.

 


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने असम के लिए बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.लोगों से कहा है कि वे सतर्कता बरतें. साथ ही विभाग ने अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, एएसडीएमए के अनुसार असम के शिवसागर, जोरहाट, कामरूप, कामरूप महानगर,  चराइदेव, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, होजाई, कार्बी आंगलोंग और नगांव जिलों में 6.53 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

 


जान लें कि असम के मुख्य सचिव रवि कोटा ने कल बुधवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जारी किये. जारी किये गये  बयान के अनुसार समीक्षा बैठक में बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट जिलों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही