Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हावड़ा में स्थिति शांतिपूर्ण, निषेधाज्ञा अब भी लागू, सीआईडी की जांच पूरी, स्मृति ईरानी ने ममता पर हमला बोला

Kolkata : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के काजीपाडा इलाके में राम नवमी पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद आज शनिवार को स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है. बहरहाल, इलाके में अभी भी निषेधाज्ञा लागू है. एक अधिकारी ने बताया कि भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच सुबह से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गयी और दुकानें तथा बाजार भी खुले. उन्होंने बताया कि इलाके में और उसके आसपास दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा अब भी लागू है और इंटरनेट सेवा निलंबित है. इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/telangana-t-raja-singh-administered-oath-of-hindu-rashtra-to-huge-crowd-on-ram-navami/">तेलंगाना

: टी राजा सिंह ने राम नवमी पर विशाल भीड़ को हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई, पुलिस कर रही जांच
इस इलाके में और उसके आसपास झड़पों के दौरान कई दुकानें तथा मकानों में तोड़फोड़ की गयी थी. अधिकारी ने बताया कि राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने झड़पों की जांच पूरी कर ली है. उन्होंने पीटीआई से कहा, स्थिति नियंत्रण में तथा शांतिपूर्ण है. आम जनजीवन पटरी पर लौट रहा है. हालांकि, स्थिति को काबू में रखने के लिए पुलिस बल तैनात है. अभी के लिए सुरक्षा उपायों के तौर पर इंटरनेट सेवा निलंबित रहेगी. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-leader-navjot-singh-sidhu-will-be-released-today-got-one-year-sentence-in-road-rage-case/">कांग्रेस

नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज रिहा होंगे, रोड रेज के मामले में मिली थी एक साल की सजा

सीआईडी ने झड़पों की जांच पूरी कर ली  

खबर है कि सीआईडी ने झड़पों की जांच पूरी कर ली है. इस बीच, पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि को छापे मारे तथा तोड़फोड़ में शामिल होने के आरोप में कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा, हम हिंसा वाले दिन घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज की मदद से उनकी संलिप्तता की पुष्टि कर रहे हैं. अगर वे दोषी पाये जाते हैं, तो कानून के अनुसार उन पर कार्रवाई की जायेगी. गुरुवार को राम नवमी के दिन शाम को दो समूहों के बीच उस समय झड़प शुरू हो गयी थी, जब शोभायात्रा हावड़ा में काजीपाडा से गुजर रही थी. हिंसा के दौरान कई दुकानों में लूटपाट की गयी थी, जबकि कुछ पुलिस वाहनों समेत कई कारों को आग के हवाले कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/resolution-against-hinduphobia-passed-in-americas-georgia-assembly/">अमेरिका

की Georgia Assembly में हिंदूफोबिया के खिलाफ प्रस्ताव पारित

शुक्रवार को भी लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था

इलाके में शुक्रवार दोपहर को भी स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसके बाद वहां निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी थी और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी थीं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि हावड़ा में हुई हिंसा में भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल जैसे अन्य दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ता हथियारों के साथ शामिल थे. हालांकि, भाजपा ने ममता के आरोपों से इनकार किया है और मामले की राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हावड़ा में हिंसा को लेकर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस से फोन पर बात की थी और स्थिति का जायजा लिया था. शाह ने इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से भी बात की थी.

कब तक हिंदू समुदाय पर हमले करती रहेंगी : स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हल्ला बोलते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का हमला हिंदू धर्म के एक धार्मिक समारोह पर हुआ. इसी तरह का हमला लक्ष्मी पूजा के दौरान हुआ था. ईरानी ने कहा, फिर भी ममता बनर्जी हिंदू समुदाय की रक्षा नहीं कर सकीं. न्याय देने के बजाय, सीएम ममता ने कानून हाथ में लेने वालों की रक्षा की, जिन्होंने रामनवमी की शोभा यात्रा पर हमला किया. इसके बजाय उन्होंने यात्रा निकालने वालों को कटघरे में खड़ा किया और पथराव करने वालों को क्लीन चिट दे दी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही