Search

श्रीलंका में हालात बेकाबू, हिंसा में 5 मरे, भीड़ ने राजपक्षे समेत सांसदों के घर फूंके

Colombo :  प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद श्रीलंका में हिंसा और भड़क गयी है. महंगाई और खाद्य संकट के चलते हिंसा में सोमवार को कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी. वहीं हिंसक भीड़ ने महिंद्रा राजपक्षे समेत कई नेताओं और सांसदों के घर फूंक डाले. हिंसा के दौरान सत्ताधारी पार्टी के एक सांसद ने पहले प्रदर्शनकारियों को गोली मारी, फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक निट्टंबुवा शहर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला की गाड़ी को रोकने की कोशिश की. इस दौरान अमरकीर्ति अथुकोरला ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी. दो लोगों को गोलियां लगी, जिनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया. प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला को भीड़ ने घेर लिया, जिसके बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

150 से ज्यादा लोग घायल

गौरतलब है कि सोमवार को श्रीलंका में प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफे के साथ ही देश में हिंसा शुरू हो गई है. प्रदर्शनकारी एक-एक कर नेताओं और सांसदों के घर जला रहे हैं. हिंसा में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से ज्यादा लोग घायल हैं.

गाड़ियों को भी फूंक दिया गया

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो के मोरातुवा इलाके में मेयर समन लाल फर्नांडो के घर में भी आग लगा दी गई थी. समन लाल फर्नांडो महिंद्रा राजपक्षे के समर्थक माने जाते हैं. भीड़ ने श्रीलंकाई सांसद अरुंडिका फर्नांडो के कोच्चिकड़े स्थित घर में भी आग लगा दी गई. प्रदर्शनकारी भीड़ अब सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रही है. भीड़ ने हंबनटोटा में डीआर राजपक्षे के स्मारक को भी गिरा दिया है. पुलिस के मुताबिक, कुरुनेगला शहर में महिंद्रा राजपक्षे एक और वफादार जॉनस्टन फर्नांडो के दफ्तर और घर में भी आगजनी की गई है. इस आगजनी में दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियों को भी फूंक दिया गया है.

लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही

गौरतलब है कि श्रीलंका आजादी के बाद से अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. देश में हाहाकार मचा हुआ है. लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है. खाने-पीने की चीजों को दाम आसमान छू रहे हैं. सरकार का खजाना खाली हो चुका है. अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए पैसे नहीं हैं. लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर आ गए हैं. देशभर में काम-धंधा पूरी तरह ठप पड़ गया है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-pankaj-rajak-of-jharkhand-has-been-selected-in-the-indian-mens-hockey-team-announced-for-the-asia-cup/">रांची

:  एशिया कप के लिए घोषित भारतीय पुरुष हॉकी टीम में झारखंड के पंकज रजक का चयन
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//