Search

 
 
 

देवघर की शिवगंगा हुई गंदी, आस्था की डुबकी पर लगी पाबंदी

 
Deoghar : देवघर (Deoghar) विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला अब शुरू ही होनेवाला है, इधर शिवगंगा में गंदगी तैर रही है. श्रावणी मेला में लाखों कावंरिया इस पवित्र सरोवर में स्नान कर बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं. मगर प्रशासनिक उदासीनता के कारण इसकी साफ-सफाई नहीं हो सकी है.

  जमा है कचरा, पानी हुआ हरा

गंदगी से शिवगंगा का पानी हरा हो गया है. पानी में कई जगह कचरा तैर रहा है. बाबा मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित इस सरोवर के प्रति भी श्रद्धालुओं की भारी आस्था है. श्रद्धालु शिवगंगा में ही डुबकी लगा कर बाबा की पूजा-अर्चना करते हैं. भक्तों को चिंता है कि इस गंदे पानी में डुबकी कैसे लगाएंगे. बिहार के पूर्णिया से आए भक्त चंदन कुमार कहते हैं कि ऐसे पानी में स्नान करने से कई प्रकार की बीमारी भी हो सकती है. शहर के लोग भी शिवगंगा की गंदगी से चिंतित हैं.

 लाखों का खर्च, काम नहीं के बराबर

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से शिवगंगा को साफ रखने की योजना बनी. उस पर काम भी हुआ. परंतु स्थायी समाधान नहीं निकल पाया. प्रशासन के आश्वासन के बाद श्रावणी मेला के दौरान शिवगंगा का पानी साफ होगा या कावरियों को फिर इसी दूषित पानी में डुबकी लगानी पड़ेगी, इस बात की चिंता भक्तों को सता रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-friendly-monsoon-colliery-area-from-farm-barn/">धनबाद

: खेत-खलिहान से रुठा मानसून कोलियरी क्षेत्र पर मेहरबान [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही