Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीवान : छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने किया हमला, गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत

Siwan : बिहार के सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में अपराधियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया है. जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी है. जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को शराब होने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस गांव में छापेमारी करने पहुंची थी. छापेमारी कर पुलिस वापस लौट रही थी. तभी अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी. पढ़ें - आज">https://lagatar.in/congresss-bharat-jodo-yatra-begins-from-today-rahul-pays-tribute-to-father-rajiv-gandhi/">आज

से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज, राहुल ने पिता राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें - उज्जैन">https://lagatar.in/bajrang-dal-created-ruckus-regarding-promotion-of-brahmastra-in-ujjain-alia-ranbir-returned-without-seeing-mahakal/">उज्जैन

में ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन को लेकर बजरंग दल ने मचाया बवाल, महाकाल के दर्शन किये बिना आलिया-रणबीर वापस लौटे

पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है

इस घटना के बाद से पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि बिहार में संपूर्ण शराब बनी है. और पुलिस शराब तस्‍करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. शराब का सेवन करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है. इसके बावजूद शराब की खरीद- बिक्री तेजी से हो रही है. शराब तस्‍कर हर दिन तस्‍करी के नए-नए रास्‍ते अपना रहा है. इसे भी पढ़ें - मॉड्यूलर">https://lagatar.in/modular-toilet-neither-water-nor-cleanliness-the-smell-is-such-that-it-becomes-heavy-to-be-light/">मॉड्यूलर

टॉयलेट : न पानी न सफाई, बदबू ऐसी क‍ि हल्‍का होना भारी पड़ जाए…जरूर पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में…

मृतक जवान का नाम वाल्मीकि यादव हैं

पुलिस पर हमला करने वाले अपराधियों की पहचान हो गयी है. मृतक जवान का नाम वाल्मीकि यादव है. वह पटना जिला के मसौढ़ी के रहने वाले थे. वाल्मीकि यादव सिसवन थाना में पदस्थापित थे.बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बैठे कुछ लोगों को पुलिस ने जब खदेड़ना शुरू किया तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. इस हमले में सिपाही को गोली लग गई थी.पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अपराधी कौन थे और सड़क किनारे क्‍या कर रहे थे. इसे भी पढ़ें - लाइव">https://lagatar.in/live-encounter-son-turned-out-to-be-murderer-jmm-attacker-bad-roads/">लाइव

एनकाउंटर, बेटा निकला हत्‍यारा, झामुमो हमलावर, बदहाल सड़कें…जरूर पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में… [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही