Search

 
 
 

सिवान : अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या की, बाउंड्री को लेकर हुआ था विवाद

 
Siwan :  बिहार में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. आये दिन वो हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सिवान से सामने आ रहा है. यहां नगर थाना क्षेत्र के आशी नगर मुहल्ले में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तड़वां गांव निवासी सेराज खान के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गयी है. इस संबंध में सिवान एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि जमीनी विवाद में हत्या की गयी है. पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करेगी.

बाउंड्री करने को शुरू हुआ था विवाद

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सेराज खान ने आशी नगर मुहल्ले में जमीन खरीदी थी. इस जमीन पर बाउंड्री करने को लेकर देर रात सेराज खान की कुछ लोगों के साथ बहस हो गयी थी. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी कि अपराधियों ने सेराज खान पर गोली चला दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने सेराज को सिवान सदर अस्पताल में ले गये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही