Search

 
 
 

सीवान : दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में दहेज की लालच में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. मृतका की पहचान सिपार गांव निवासी कृष्णा महतो की 20 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है.
 

Siwan : सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में दहेज की लालच में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. मृतका की पहचान सिपार गांव निवासी कृष्णा महतो की 20 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है.

 

सूचना मीलते ही मौके पर पुलिस पहुंची शव को कब्जें में लिया और पोस्टमार्टम के लिए  अस्पताल भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, प्रीति कुमारी की शादी पिछले वर्ष डेहरी गांव के पप्पू महतो (25), पिता लड्डू महतो, से हुई थी.शादी के कुछ ही महीनों बाद से उस पर उसके ससुराल वालो ने दहेज को लेकर अत्याचार शुरू हो गया था.

 

मृतका के पिता कृष्णा महतो ने बताया कि पप्पू महतो और उसके परिवार वाले दहेज में नकद रुपये और गाड़ी की मांग कर रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर प्रीति के साथ मारपीट की जाती थी. इस घटना के बाद आरोपी की मां, भाई (देवर) और बहन (ननद) घर छोड़कर फरार हो गए हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

 

 गांव में आक्रोश, न्याय की मांग : इस घटना से पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है. मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही