Search

 
 
 

Ranchi News: मतदाता पंजीकरण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में छह अकादमिक सत्र आयोजित

Ranchi News: विश्व के विभिन्न देशों के विविध पहलू पर चर्चा हुई. बेंगलुरु विश्वविद्यालय के प्रो. सुरेंद्र कुमार ने सत्र की अध्यक्षता की. आईआईएम रांची की डॉ. शुभ्रा रजत ने सह-अध्यक्ष की भूमिका निभाई. इसके बाद तकनीकी सत्र-10 में कानूनी ढांचे पर चर्चा हुई. दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. रेखा सक्सेना ने सत्र की अध्यक्षता की. पूर्व उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता सह-अध्यक्ष रहे.
 
कार्यक्रम की तस्वीर

Ranchi News: मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन एनयूएसआरएल, रांची में अकादमिक सत्रों का आयोजन किया गया. तीन व्याख्यान कक्षों में छह सत्र समानांतर रूप से आयोजित हुए. इन सत्रों में मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई.


व्याख्यान कक्ष-1 में दो सत्र आयोजित हुए

सत्र-7 में मतदाता पंजीकरण: विश्व के विभिन्न देशों के विविध पहलू पर चर्चा हुई. बेंगलुरु विश्वविद्यालय के प्रो. सुरेंद्र कुमार ने सत्र की अध्यक्षता की. आईआईएम रांची की डॉ. शुभ्रा रजत ने सह-अध्यक्ष की भूमिका निभाई. इसके बाद तकनीकी सत्र-10 में कानूनी ढांचे पर चर्चा हुई.
दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. रेखा सक्सेना ने सत्र की अध्यक्षता की. पूर्व उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता सह-अध्यक्ष रहे.

 

सत्र-8 में मतदाता पंजीकरण और प्रौद्योगिकी के समन्वय पर चर्चा हुई. केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड की डॉ. अपर्णा ने अध्यक्षता की. आईटीएम विश्वविद्यालय रायपुर की डॉ. दीपश्री चौहान सह-अध्यक्ष रहीं. सत्र-11 में विभिन्न देशों के मतदाता पंजीकरण अनुभवों पर चर्चा हुई. क्राइस्ट कॉलेज कानपुर के प्रो. ए.के. वर्मा ने अध्यक्षता की. जय प्रकाश विश्वविद्यालय की डॉ. कौशिकी परिहार सह-अध्यक्ष रहीं. सत्र-9 में लैंगिक और प्रवासी मतदाताओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए. सत्र-12 में वैश्विक सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर विस्तार से चर्चा हुई.

 

सम्मेलन में मतदाता पंजीकरण को अधिक प्रभावी बनाने पर विचार हुआ. प्रौद्योगिकी, कानून, लैंगिक समानता और प्रवासी मतदाताओं पर विशेष जोर रहा. विभिन्न देशों की व्यवस्थाओं और अनुभवों को भी साझा किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही