Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद बार एसोसिएशन चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों ने खरीदा पर्चा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद बार एसोसिएशन में सोलह पदों पर आठ जून को होने वाले चुनाव के लिए शनिवार 13 मई को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. अहले माह आठ जून को अधिवक्ता मतदाता सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान करेंगे. यह जानकारी देते हुए चुनाव समिति के सदस्य देवी शरण सिंह व अरुण तिवारी ने बताया कि शनिवार को जिन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा है, उनमें उपाध्यक्ष पद के लिए राजदेव यादव भारती, धनेश्वर महतो, कार्यकारिणी सदस्य के लिए ललन गुप्ता, चंदन प्रसाद सिंह, अभिजीत कुमार साधु एवं सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए दिवाकर प्रसाद श्रीवास्तव शामिल हैं. नौ प्रत्याशियों ने वोटर लिस्ट भी खरीदा. उन्होंने बताया कि 14 से 18 मई तक 16 पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा. इसके पहले 11 से 12 मई तक वोटर लिस्ट पर दर्ज आपत्ति की सुनवाई की गई और आवश्यकतानुसार संशोधन किया गया. आपत्तियों के निवारण के बाद 13 मई को वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दिया गया. नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख 19 से 20 मई तक है. नामांकन पत्र की जांच 21 से 23 मई तक होगी व 24 मई को उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी. उन्होंने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रत्याशियों को अपने नामांकन पत्र के साथ आदर्श आचार संहिता व मॉडल रूल के पालन का शपथ पत्र दाखिल करना होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही