Search

 
 
 

दुमका के छह प्रत्याशियों पर तीन साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध

दुमका जिले के प्रत्याशियों पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित जारी आदेश में कहा गया है कि पंचायती राज अधिनियम 2001 में सभी प्रत्याशियों को अपने चुनाव खर्च का हिसाब देने की बाध्यता है. इसका उल्लंघन करने पर आयोग का यह अधिकार है कि ऐसे प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दे. आयोग ने इन्हीं प्रावधानों और अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगायी है.
 
फाइल फोटो

Dumka: राज्य निर्वाचन आयोग ने दुमका जिले के छह प्रत्याशियों पर अगले तीन साल तक पंचायत चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी है. इन सभी प्रत्याशियों ने पंचायत चुनाव 2022 के अपने चुनाव खर्च का हिसाब राज्य निर्वाचन आयोग को नहीं दिया. आयोग इससे पहले रामगढ़ के भी प्रत्याशियों पर इन्हीं कारणों से चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा चुका है.


दुमका जिले के प्रत्याशियों पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित जारी आदेश में कहा गया है कि पंचायती राज अधिनियम 2001 में सभी प्रत्याशियों को अपने चुनाव खर्च का हिसाब देने की बाध्यता है. इसका उल्लंघन करने पर आयोग का यह अधिकार है कि ऐसे प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दे. आयोग ने इन्हीं प्रावधानों और अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगायी है.


जिन पर प्रतिबंध लगा

प्रत्याशी निर्वाचन क्षेत्र
जियावर शीह सरैयाहाट
सुलोचना देवी रामगढ़
उषा देहरी काठीकुंड
अभिजीत मरांडी जामा
गणेश सोरेन रानेश्वर
शांति सोरेन शिकारीपाड़ा

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही