Search

 
 
 

हरियाणा में स्कूल बस पलटने से छह बच्चों की मौत, 20 घायल

 
Chandigarh : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में आज गुरुवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से छह बच्चों की मौत हो गयी और 20 घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. शुरुआती खबरों में कहा गया है कि महेंद्रगढ़ में किसी वाहन से आगे निकलने की कोशिश के दौरान बस पलट गयी. महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने पीटीआई-भाषा को फोन पर जानकारी दी कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.                                                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

चालक की मेडिकल जांच की जा रही है कि वह नशे में था या नहीं

उन्होंने कहा, चालक की मेडिकल जांच की जा रही है, जिसके बाद हम पुष्टि कर पायेंगे कि वह नशे में था या नहीं, एसपी ने कहा कि कुछ खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. उन्होंने बताया कि घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो गयीं

अमित शाह ने छह विद्यार्थियों की मौत पर शोक प्रकट किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  सड़क हादसे में छह विद्यार्थियों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया और कहा कि स्थानीय प्रशासन घायलों को हरसंभव सहायता पहुंचा रहा है शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, महेंद्रगढ़ में स्कूल बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुःखद है. मेरी संवेदनाएं मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही