Search

 
 
 

Giridih: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 सदस्य बीमार

जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा गांव में आज सोमवार को जंगली मशरूम खाने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा गांव में आज सोमवार को जंगली मशरूम खाने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. 

Uploaded Image

ग्रामीणों की मदद से सभी को फूड पॉइजनिंग की आशंका में गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.

 

जिनमें 18 वर्षीय नेहा कुमारी, 50 वर्षीय दशरथ गोस्वामी, 19 वर्षीय कृष्णा गोस्वामी, 4 वर्षीय अर्चना कुमारी, 25 वर्षीय विशाल गोस्वामी और 45 वर्षीय गीता देवी शामिल हैं. 

 

परिजनों ने बताया कि उन्होंने घर लाए गए जंगल के मशरूम की सब्जी बनाई और खाने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी. हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.

 

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज शुरू कर दिया गया है और सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है. 

 

चिकित्सकों ने बताया कि जंगली मशरूम की कई प्रजातियां जहरीली होती हैं और पहचान के बिना इन्हें खाना बेहद खतरनाक है. 

 

डॉक्टरों ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि यदि किसी को भी मशरूम खाने के बाद असामान्य लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही