Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छह उग्रवादी मार गिराये गये

Advertisement
Advertisement

 Guwahati : असम के कार्बी आंगलोंग जिले में रविवार को विद्रोही संगठन डिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के छह उग्रवादियों को मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया.  पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह कार्बी आंगलोंग जिले में कैडरों को मार गिराया गया और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. बताया कि यह  कार्रवाई नगालैंड की सीमा से लगे असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में हुई है. इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि नगालैंड की सीमा से लगे असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में कुछ उग्रवादी छिपे हुए हैं. इस पर असम पुलिस और असम राइफल्स द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में छह उग्रवादी मारे गिराये गये. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गये उग्रवादियों के पास से चार एके-47 रायफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि मिचिबैलुंग में तलाशी अभियान  जारी है.

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-removed-district-collector-ranbir-sharma/68496/">छत्तीसगढ़

: युवक तो थप्पड़ मारने वाले विवादित जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा को सीएम भूपेश बघेल ने हटाया

उल्फा (आई) ने एक महीने बाद ONGC के कर्मचारी को छोड़ा

 असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा की अपील के बाद प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा (आई) ने ओएनजीसी कर्मचारी रितुल सैकिया को शनिवार को रिहा कर दिया. असम पुलिस मुख्यालय के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि रितुल सैकिया का बीते 21 अप्रैल को अपहरण किया गया था. असम पुलिस के अनुसार भारत की सीमा में वह 40 मिनट तक पैदल चलकर पहुंचे.

20 मई को मुख्यमंत्री की अपील के तुरंत बाद, उल्फा-आई के परेश बरुआ ने इस पर प्रतिक्रिया दी और एक स्थानीय टीवी चैनल को फोन पर बताया कि, उल्फा-आई ने रितुल सैकिया को रिहा करने का आश्वासन दिया है और इसमें 3-4 दिन लग सकते हैं. जिसके बाद कल उन्हें रिहा कर दिया गया है.

[wpse_comments_template]

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही