Search

 
 
 

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए छह नाम रेस में, 30 को रांची में घोषणा संभव

 
Dhanbad : कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा 30 जुलाई को रांची में होगी. इस बीच छह नाम इस पद के लिए सामने आए हैं. वैसे, 31 लोगों ने नामांकन किया था. लेकिन छह को ही मुकाबले में माना जा रहा है. इस रेस में सुल्तान अहमद, मदन महतो, शमशेर आलम, रविंद्र वर्मा, संतोष सिंह और अशोक सिंह को आगे माना जा रहा है. कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह ने खुद को रेस से अलग कर लिया है. पार्टी के अंदर के सूत्रों के अनुसार इस छह में से कोई जिलाध्यक्ष होगा. सुल्तान अहमद संथाल परगना के जोनल कोआर्डिनेटर हैं. अशोक सिंह झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. रविन्द्र वर्मा वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष हैं. मदन महतो की पार्टी के प्रति वफादारी और छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं के बीच दशकों का तजुर्बा इन्हें इस रेस में रखे हुए है. मदन महतो सिंदरी विधानसभा से दो बार चुनाव भी लड़ चुके हैं. शमशेर आलम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं. ये मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ चुके हैं. संतोष सिंह एआईसीसी के सदस्य हैं. 30 जुलाई को रांची में पैनल मीटिंग बुलाई गई है .जिसमें उम्मीदवारों की योग्यता आंकी जाएगी. इसके बाद नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी. यह भी पढ़ें : नाबालिग">https://lagatar.in/dumka-a-youth-arrested-for-making-a-nude-video-of-a-minor-girl-viral/">नाबालिग

लड़की की न्यूड वीडियो वायरल करने के मामले में एक युवक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही