Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद,विधायक ने कई सड़कों का किया शिलान्यास समेत रांची के आस-पास की छह खबरें

Advertisement
Advertisement

सांसद और विधायक ने कई सड़कों का किया शिलान्यास

Ranchi: (सिल्ली/मुरी) झारखंड सरकार ग्रामीण कार्य विभाग के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-3 के अंतर्गत सिल्ली प्रखंड पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इसका शिलान्यास रांची सांसद संजय सेठ और सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने संयुक्त रुप से किया. टुटकी पंचायत के चातमबाड़ी से धरमपुर तक 8 किलोमीटर, चोरडेरा (रामडेरा) से सिंगपुर 7.95 किलोमीटर, छोटा चांगडु़ से वनटोला 16 किलोमीटर का शिलान्यास किया गया. इस दौरान रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि केंद्र सरकार विकास को लेकर गंभीर है, और कई सारी योजनाओं को चला रही है जिसका लाभ हमें मिल रहा है. महिलाओं के उत्थान के लिए भी केंद्र योजनाओं पर काम कर रही है.
वहीं सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इस सड़क के बन जाने लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. हमारा प्रयास रहेगा कि सिल्ली विधानसभा के सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी सड़क का निर्माण हो ताकि लोगों को मूलभूत सुविधा मिल सके. इस मौके जिला परिषद उपाध्यक्ष बीना देवी, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, भाजपा के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज, गूंज परिवार के संरक्षक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, उप प्रमुख आरती देवी, टुटकी पंचायत मुखिया शर्मिला कुमारी, लोवादाग पंचायत के मुखिया लालसिंह मुंडा, बांसारूली पंचायत के मुखिया लालू राम उरांव, पूर्व मुखिया धनेश्वर वेदिया, बिनोद साहु, उपमुखिया सुकरी देवी समेत काफी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे.
--------

एकत्रित पवित्र अमृत कलश को जिला प्रतिनिधि को सौंपा

सोनाहातूः मेरी-माटी, मेरा देश अभियान को लेकर शनिवार को सोनाहातू प्रखंड के सभी 14 पंचायतों से एकत्रित पवित्र अमृत कलश को जिला में जमा किया गया. जिला की ओर से आए प्रतिनिधि को कलश प्रदान किया गया. एसएस हाई स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में कलश को सौपा गया. अमृत कलश यात्रा संग्रह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ खगेश कुमार,सभी पंचायत के मुखिया नेहरू युवा क्लब के प्रतिनिधि, स्कूल के प्रधानाध्यापक रामेश्वर सेठ ओर बच्चे उपस्थित थे. इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि दिल्ली में बलिदानियों की याद में बननेवाली अमृत वाटिका में सोनाहातू प्रखंड के सभी पंचायतों की मिट्टी का उपयोग होगा. यह हमारे प्रखंड के लिए गर्व की बात है. इस अवसर पर प्रखंडकर्मी ओर समाजसेवी मौजूद थे. स्कूल के छात्राओं के द्वारा स्कूल परिसर से लेकर अमृत कलश यात्रा निकली जो ब्लॉक कैंपस तक आई जहां बिरसा मुंडा प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर को जिला प्रतिनिधि को अमृत कलश सौपा गया.
----------
[caption id="attachment_783848" align="aligncenter" width="1040"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/sansu.jpg"

alt="" width="1040" height="480" /> सोनाहातू में कुरमी समाज की बैठक[/caption]

सोनाहातू में कुरमी समाज की बैठक

सोनाहातू प्रखंड के मारांगकिरी- चरकूडीह गांव में शनिवार को कुरमी समाज की बैठक हुई. जिसका संचालन दिनेश महतो ने किया. मुख्य रूप से उपस्थित बोकारो के संतोष महतो ने कहा कि कुरमियों को एकजुट होकर आगे की रणनीति बनाकर संघर्ष करने की जरूरत है. कुरमियों को एकमंच पर आकर लड़ाई लड़नी होगी. तभी हमें सफलता मिलेगी, समाज के लोग इधर-उधर बिखरे हुए हैं. महतो ने कहा कि हमलोग पूर्व में आदिवासी थे और आगे भी रहेंगे. इनके अलावे बैठक को निपेण महतो , अंजना देवी आदि लोगों ने संबोधित किया. मौके पर तापस महतो, निर्मल महतो, संतोष महतो, शिवचरण महतो, धर्मेन्द्र महतो, विपिन महतो, कर्ण महतो, खिरोधर महतो, अरुण कुमार गौतम, पूर्व शिक्षक रामेशवर महतो समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
------------

तेलंगाना टाइटंस 4-3 से और सिल्ली यूनाइटेड 3-2 से विजयी

सिल्ली/मुरी: सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग के 10वें दिन का पहला मैच रमेश स्पोर्टिंग बनाम तेलंगाना टाइटंस के बीच खेला गया. दोनों ही टीमों के बीच खेल के दौरान काफी उतार चढ़ाव रहा इस दौरान तेलंगाना टाइटंस के खिलाडियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर से पूर्व 2 गोल किये. जवाब में रमेश स्पोर्टिंग की टीम ने भी अपने टीम के लिए 1 गोल किये. मध्यांतर के पश्चात खेल के 10 मिनट के बाद ही तेलंगाना टाइटंस के खिलाड़ियों ने अपने टीम के लिए 1 गोल किये. तभी कुछ क्षण के बाद ही रमेश स्पोर्टिंग के खिलाड़ियों ने अपने टीम के लिए शानदार 2 गोल मारकर 3-2 से बढ़त बना ली. खेल की समाप्ति के 8 मिनट पूर्व तेलंगना टाइटंस ने 1 गोल किये खेल के अंतिम क्षण में कॉर्नर का मूव बना लिया जिसका खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाते हुए गोल किये जिसे तेलंगना टाइटंस की टीम ने 4-3 से मैच जीत लिया. वहीं शुक्रवार शाम को सिल्ली यूनाइटेड बनाम एचएलएम के बीच खेला गया. जिसमें दोनों ही टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया जिसे स्थानीय दर्शकों का मन मोह लिया वहीं एच एल एम की टीम ने अपने टीम के लिए 2 गोल किये. वहीं सिल्ली यूनाइटेड की टीम ने संभलते हुए 3 गोल कर 3-2 से मैच जीत लिया.
--------

आग से बचाव के लिए पंडाल में मॉक ड्रिल

Dakra: मोहन नगर पूजा पंडाल में जिला प्रशासन के आदेशानुसार आग से बचाव के लिए मॉक ड्रिल किया गया. एन के एरिया रेस्क्यू टीम के द्वारा पूजा पंडाल में मॉक ड्रिल करके आग से सुरक्षा के इंतजाम को लेकर समिति के लोगों को जागरूक किया. रेस्क्यू टीम ने समिति के सदस्यों एवं आम जनता को जागरुक करते हुए बताया कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर बड़ी आग की घटना को आसानी के साथ रोका जा सकता है. इस मौके पर टीम के हेड कन्हाई गंझू, कृष्ण चौहान,मुनू शर्मा,विनोद नोनिया, शिवपूजन चौहान,कुंदन कुमार, बढक, सुनील कुमार, आदि मौजूद थे.
-------

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही