Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीडीएस लाभुकों ने की कम अनाज मिलने की शिकायत समेत धनबाद की छह खबरें

Advertisement
Advertisement

पीडीएस लाभुकों ने की कम अनाज मिलने की शिकायत

Mahuda (Dhanbad): महुदा का कांड्रा पंचायत में कार्डधारियों को कम अनाज दिया जा रहा है. लाभुकों ने कहा किया शिकायत करने पर डीलर की ओर से कहा जाता है कि जहां जाना है चले जाओ...इतना ही राशन मिलेगा. लाभुकों का कहना है कि हर कार्डधारी को एक किलो अनाज कम दिया जाता है. मामला कांड्रा पंचायत के कांड्रा बस्ती के दुर्गा महिला विकास समिति जन वितरण प्रणाली दुकान का है. वहीं पूरे बाघमारा की बात करें तो गरीबों को सरकार से मिलने वाले सस्ते राशन को एक से दो महीने बंद कर दिया जाए तो सभी पंचायत के लोगों के समक्ष संकट पैदा हो जाएगा. लेकिन दुकानदार एक किलो चावल काट कर देते हैं. उक्त बातें दुर्गा महिला विकास समिति के कार्ड धारी ने बतायी. ------

राशन वितरण में अनियमितता बरतने वाले डीलरों पर होगी कार्रवाई

Dhanbad: जिले के अलग-अलग स्थानों से सरकारी अनाज में मिल रही गड़बड़ी को लेकर जिला प्रशासन रेस हुआ है. डीसी वरुण रंजन ने साफ कर दिया है कि अनाज वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को राशन वितरण में अनियमितता बरतने, राशन का वितरण नहीं करने और अनाज का गबन करने वाले पीडीएस डीलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये हैं. बता दें कि शहर के हीरापुर, दुहाटाड़, पुटकी, सियालगुदड़ी आदि स्थानों से आए दिन बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठे का निशान लेकर कम अनाज देने की शिकायते आ रही है. लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो सका है. ------ [caption id="attachment_784328" align="aligncenter" width="800"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Blood.jpg"

alt="" width="800" height="1200" /> उपायुक्त ने रक्तदान कर किया ब्लड कलेक्शन वैन का शुभारंभ[/caption]

उपायुक्त ने रक्तदान कर किया ब्लड कलेक्शन वैन का शुभारंभ

Dhanbad : उपायुक्त वरुण रंजन ने रविवार को रोटरी क्लब ऑफ धनबाद की रोटरी ब्लड कलेक्शन वैन का शुभारंभ खुद रक्तदान कर दिया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाने में यह वैन कारगर सिद्ध होगा. इसमें रक्तदान करने, रक्त को स्टोर करने सहित सभी नवीनतम चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित हैं. उपायुक्त ने कहा कि ऐसे लोग जो प्रचलित मिथकों के कारण रक्तदान करने से घबराते हैं वे इस वैन को अपने निकट के क्षेत्रों में देखकर प्रोत्साहित होंगे. रोटरी धनबाद के अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल ने बताया कि उपायुक्त ने नवरात्रि के उपवास के बावजूद प्रथम रक्तदान करके एक मिसाल पेश की है. इस अवसर पर रोटरी क्लब धनबाद ने "गिफ्ट ऑफ लाइफ" कार्यक्रम की भी घोषणा की. जिसके तहत 6 महीने से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क हृदय सर्जरी अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि, केरल में की जाएगी. इस सर्जरी का सारा खर्च रोटरी क्लब वहन करेगा. कार्यक्रम में डीआईजी सीआईएसएफ़ विनय कजला, आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एके सिंह, कमल संघवी, सचिव संजीव बीयोत्रा, राजन गंडोत्रा, रविप्रीत सिंह, गगन दूधानी, पार्थो सिन्हा, कानन वोरा, चरणप्रीत सिंह, कनव बाली, राजीव गोयल, विकास शर्मा, नीरज बुबना, सोनल संघवी, पोलोमी सिन्हा, अंजू गण्डोत्रा, वीरेश दोषी, राजेश मटालिया आदि उपस्थित थे. -----------

पूर्व सांसद रीता वर्मा के बॉडीगार्ड ने युवती को पीटा, केस दर्ज

Dhanbad: सिंदरी कुंवर सिंह चौक पर शनिवार की शाम लगभग छह बजे दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बुलेट सवार बाप-बेटे ने दूसरे मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को जमकर पीटा. पिटाई के बाद कांड्रा मुसाबनी कालोनी निवासी अनुप्रिया कुमारी (24) ने सिंदरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. घटना के संबंध में गौशाला ओपी क्षेत्र के कांड्रा मुसाबनी कालोनी निवासी पोरेस चंद्र साव की सुपुत्री अनुप्रिया कुमारी ने बताया कि वे अपने भाई के साथ स्पलेंडर मोटरसाइकिल संख्या जे एच 10 एल 6442 से घर से शहरपुरा बाजार आ रही थी. तभी दूसरी ओर से आ रही बुलेट संख्या जे एच 10 ए डब्ल्यू 3226 से आ रहे लड़के ने कुंवर सिंह चौक पर गाड़ी में टक्कर मार दी. इसके कारण भाई बहन दोनों जमीन पर गिर गए. उधर से बुलेट सवार युवक के पिता रांगामाटी निवासी सह पूर्व सांसद रीता वर्मा के बॉर्डीगार्ड भूलन चौधरी ने आते ही भाई रवि साव और बहन अनुप्रिया को जमकर पीटा. अनुप्रिया ने बताया कि वह कोलकाता में एमएससी की पढ़ाई कर रही है और वह अपने भाई के साथ शारदीय नवरात्र के लिए पूजा का सामान लेने शहरपुरा बाजार आ रही थी. सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया की लड़की की लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. ------- [caption id="attachment_784329" align="aligncenter" width="1200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/khoratha.jpg"

alt="" width="1200" height="800" /> खोरठा फिल्म ‘वाह रे पढुआ’ की हुई स्क्रीनिंग[/caption]

 खोरठा फिल्म ‘वाह रे पढुआ’ की हुई स्क्रीनिंग

Dhanbad : एयू क्रिएशंस के बैनर तले बनी खोरठा भाषा की फिल्म वाह रे पढुआ की स्क्रीनिंग 15 अक्टूबर को बरवाअड्डा स्थित विज्ञान भारती कैलाशपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई. इस दौरान एयू क्रिएशंस के अमर कश्यप ने बताया कि स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिल्म का निर्माण किया गया है. ग्रामीण व शहरी परिवेश को केंद्र में रखकर ग्रामीण युवक की कहानी दर्शायी गई है. फिल्म निर्माण में उषा देवी, अनंत महतो, पंकज सिंह, रमेश दास, अनिल मिश्रा, संतोष राणा, शिव, पंकज गोस्वामी, संतोष राणा, चितरंजन त्रिपाठी, सुमित सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. फिल्म में कलाकार के रूप में अमर कश्यप, चंदा मेहरा, मुन्ना लोहार, जितेंद्र बाढ़ेर, सनी ठाकुर, भगवती देवी, शिव सर्राक, अर्जुन हेंब्रम, कमलेश गोप, करमचंद अहीर, दिनेश सहदेव, पंकज सिंह आदि ने भूमिका निभाई है. --------

डीसी ने डीपीएम और लिपिक का वेतन रोकने का दिया आदेश

Dhanbad: डीसी वरुण रंजन लचर व्यवस्था को ठीक करने को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं, और कार्रवाई भी कर रहे है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम नीरज यादव एवं शिक्षा विभाग के लिपिक बद्रे आलम के कार्य में लापरवाही को देखते हुए उनके वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. जिला समन्वय समिति की बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने यह आदेश दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही