Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिका में घुसने के प्रयास में सेंट लॉरेंस नदी में डूबने से छह लोगों की मौत, भारतीय भी शामिल

Toronto : कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका में घुसने का प्रयास करते समय सेंट लॉरेंस नदी में डूबने से छह लोगों की मौत होने की खबर है. जिनमें एक भारतीय परिवार के सदस्य भी शामिल हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कनाडा की समाचार एजेंसियों सीबीसी और सीटीवी के अनुसार पुलिस ने गुरुवार सुबह कनाडा के तटरक्षक बल के साथ हवाई खोज के दौरान क्यूबेक के एक इलाके में पलटी हुई नाव के निकट छह शव बरामद किये जबकि एक लापता शिशु की तलाश जारी है. इसे भी पढ़ें : देवघर-रांची">https://lagatar.in/new-housing-colony-will-be-built-in-deoghar-ranchi/">देवघर-रांची

में बनेगी नई हाउसिंग कॉलोनी, रामनवमी जुलूस पर पथराव, देश के टॉप 100 प्रभावशाली लोगों में सीएम हेमंत भी, आज से ज्यादा देना होगा टोल टैक्स समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में 

अवैध रूप से घुसने की कर रहे थे कोशिश

अकवेसाने मोहॉक पुलिस सेवा की उप प्रमुख ली-एन ओ’ब्रायन ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, माना जा रहा है कि छह व्यक्ति दो परिवारों से थे. एक परिवार रोमानियाई मूल का और दूसरा भारत का है. उन्होंने कहा, रोमानियाई परिवार का एक शिशु अभी नहीं मिला है और हम उसकी तलाश कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा, माना जा रहा है कि सभी कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे थे. न्यूज एजेंसी एफपी के अनुसार कनाडाई समाचार आउटलेट सीबीसी और सीटीवी ने बताया कि कनाडा के तट रक्षक ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 6 शव बरामद किये गये थे. अकवेस्रे मोहॉक पुलिस सेवा की डिप्टी चीफ ली-एन ओ’ब्रायन ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जिन 6 लोगों के शव मिले हैं. इसे भी पढ़ें :  महीने">https://lagatar.in/relief-to-the-general-public-on-the-first-day-of-the-month-lpg-cylinder-price-reduced-by-rs-91-50/">महीने

के पहले दिन आम जनता को राहत, एलपीजी सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये घटे

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही