Search

 
 
 

रांचीः जेल अदालत में 6 कैदी हुए रिहा

Ranchi : रविवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इस जेल अदालत में कुल 16 मामलों को न्यायालय के समक्ष रखा गया, जिसमें सुनवाई हुई और 6 बंदी को जेल अदालत का लाभ देते हुए रिहा किया गया.
 

Ranchi : रविवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इस जेल अदालत में कुल 16 मामलों को न्यायालय के समक्ष रखा गया, जिसमें सुनवाई हुई और 6 बंदी को जेल अदालत का लाभ देते हुए रिहा किया गया. 

 

Uploaded Image

 

इस जेल अदालत में कैदियों के लिए बन रहे शाम के खाना का निरीक्षण भी उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों के द्वारा किया गया. खाने की गुणवत्ता की जांच न्यायिक पदाधिकारियों ने बनाये गये खाना को खाकर किया. जेल अदालत के दौरान कैदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों ने अपना स्वास्थ का जांच भी करायें.

 

जेल अदालत के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसबी शर्मा एवं डालसा सचिव राकेश रौशन के द्वारा बंदियों के समस्याओं को सुना गया एवं उसका निवारण भी किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची (डालसा) के द्वारा बहुत सारे जरूरतमंद कैदियों से लिगल-एड के लिए आवेदन भी लिया गया.

 

इस जेल अदालत में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एसबी शर्मा, डालसा सचिव राकेश रौशन, न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना कुमारी, सार्थक शर्मा, रितविका सिंह, आदि उपस्थित थे. यह जानकारी डालसा सचिव श्री राकेश रौशन ने दी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही