Search

 
 
 

रांची रेल मंडल के छह रेलकर्मी सेवानिवृत्त

Ranchi News: अपर मंडल रेल प्रबंधक हेमराज मीना ने कर्मचारियों की समर्पित सेवाओं की सराहना की और उनके योगदान के लिए आभार जताया. उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी. किसी संदिग्ध फोन कॉल या संदेश पर घबराने के बजाय सावधानी बरतने को कहा. साथ ही स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया.
 
सेवानिवृत्त रेलकर्मी

Ranchi News: रांची मंडल के छह रेलकर्मी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए. इस अवसर पर मंडल सभागार ‘आरोहण’ में समारोह आयोजित किया गया. इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित भुगतान और आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए.

 

अपर मंडल रेल प्रबंधक हेमराज मीना ने कर्मचारियों की समर्पित सेवाओं की सराहना की और उनके योगदान के लिए आभार जताया. उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी. किसी संदिग्ध फोन कॉल या संदेश पर घबराने के बजाय सावधानी बरतने को कहा. साथ ही स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया.

 

सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी चंचल कुमार ने सेवानिवृत्ति को जीवन का नया चरण बताते हुए अर्जित पूंजी को सुरक्षित रखने और भविष्य की जरूरतों के अनुसार निवेश करने की सलाह दी. सहायक मंडल वित्त प्रबंधक विजय बारला ने भी आर्थिक स्थिरता के लिए बचत और योजनाबद्ध निवेश पर जोर दिया.

 

समारोह में ऑल इंडिया रेलवे रिटायर्ड फेडरेशन, रांची के बीएल हलदर, यूनियन प्रतिनिधि और सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के परिजन मौजूद थे. सेवानिवृत्त होने वालों में अभिराम सिंह सरदार, कार्तिक चंद्र बाउरी, मनोज कुमार, के श्रीनिवास राव, मो. कासीम और अनुप तिर्की शामिल हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही