Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में छह सड़क लुटेरे धराये, हथियार-गोली समेत कई सामान बरामद

दो देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, 11 कारतूस और 12 मोबाइल बरामद

Latehar : लातेहार पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सड़क लुटेरे गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि इस सड़क लुटेरे गिरोह का अब सफाया हो गया है. गिरफ्तार अपराधी सड़क लूट के अलावा घरों में भी सेंधमारी कर चोरी करते थे. पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए आगे बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी संगम के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद प्रशिक्षु आईएएस सह बरवाडीह थाना प्रभारी ललित मीणा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. दल ने चिह्नित जगह में छापामारी की. इस छापामारी में अपराध की योजना बनाते हुए छह अपराधियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया. हालांकि चार अपराधी अंधेरा व जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में उचहारा, पिपराटांड़ का विशाल कुमार वर्मा उर्फ बिट्टू, पगार पिपराटांड़ का डबलू कुमार सिंह, जमुनियाडीह तरहसी का शशिकांत कुमार उर्फ गुड्डू, सिसई, गुमला का बुद्धेश्वर उरांव, भरनो, गुमला का विष्णु उरांव, तरहसी, पलामू का सत्यप्रकाश सिंह शामिल है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, 11 कारतूस और 12 मोबाइल फोन के अलावा चाकू, ताला तोड़ने, शटर काटने, सेंधमारी व डकैती में प्रयोग आने वाले सामान बरामद किये हैं. एसपी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों द्वारा लातेहार व पलामू क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में से तीन ने गत माह मनिका थाना क्षेत्र में बकरी से लदी पिकअप वैन में की गयी लूटपाट में अपना अपराध स्वीकार किया है.

तीन आरोपियों का है आपराधिक इतिहास

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से तीन का आपराधिक इतिहास रहा है. शशिकांत कुमार उर्फ गुड्डू, डबलू कुमार सिंह व सत्यप्रकाश पर मनिका थाना में कांड संख्या 07/2024 के तहत मामला दर्ज है. सत्यप्रकाश सिंह पर चैनपुर थाना में कांड संख्या 273/20 भी दर्ज है. एसपी ने बताया कि गिरोह के छह सदस्यों के गिरफ्तार होने पर गिरोह का सफाया हो गया. गिरोह के मास्टर माइंड यही तीनों थे. इसे भी पढ़ें : दारोगा">https://lagatar.in/ed-got-information-from-the-mobile-chat-of-inspector-meera-singh-regarding-transfer-of-ips-to-sand-smuggling/">दारोगा

मीरा सिंह के मोबाइल चैट से आईपीएस के ट्रांसफर से लेकर बालू तस्करी तक की ईडी को मिली जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही