Ranchi: झारखंड राज्य अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ और झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम, जीएनएम कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल का 13वां दिन है. जबकि आमरण अनशन का छठा दिन है. अनशन पर बैठे कुल 21 कर्मचारियों में 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है. इनमें एएनएम संघ की प्रदेश महासचिव वीणा कुमारी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. जबकि हजारीबाग के नवीन रंजन की तबीयत दोबारा बिगड़ जाने के बाद उन्हें भी सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं जामताड़ा की अनीता और नंदनी की तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है. रविवार को लातेहार की अरुणा टोप्पो और हजारीबाग की सुनीता कुमारी की तबीयत खराब होने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसे पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-governor-returns-1932-based-local-policy-bill/">BREAKING
: राज्यपाल ने लौटाया 1932 आधारित स्थानीय नीति विधयेक
की न्यूज डायरी।।29 JAN।।JSSC की परीक्षा बनी चुनौती।।देवघरः बाबा के दरबार में रामदेव।।तेजस्वी का म्यूजिकल अवतार।।ओड़िशा के मंत्री को मारी गोली।।लाल चौक पर राहुल ने फहराया तिरंगा।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
: राज्यपाल ने लौटाया 1932 आधारित स्थानीय नीति विधयेक
राज्य सरकार को अविलंब स्वास्थ्य कर्मियों से करनी चाहिए बात
बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि अनुबंध कर्मियों की मांग पर हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे. सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपने लोग हैं, और राज्य सरकार को अविलंब इन लोगों से वार्ता करनी चाहिए. इनकी मांगों को पूरा करना चाहिए. अब काफी देर हो गई है. वहीं सदर अस्पताल में भर्ती अनशनकारियों से भी लोबिन ने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.सरकार चाहे तो नियमितीकरण की राह आसान
झारखंड राज्य अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि दिन प्रतिदिन हमारे साथियों की स्थिति बिगड़ते जा रही है. लेकिन अब तक सरकार का कोई भी नुमाइंदा हमलोगों से मिलने नहीं आया है. सरकार चाहे तो अनुबंध कर्मियों को नियमित कर सकती है. लेकिन इच्छाशक्ति की कमी है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-29-jan-2023-jhar-news-updates/">शामकी न्यूज डायरी।।29 JAN।।JSSC की परीक्षा बनी चुनौती।।देवघरः बाबा के दरबार में रामदेव।।तेजस्वी का म्यूजिकल अवतार।।ओड़िशा के मंत्री को मारी गोली।।लाल चौक पर राहुल ने फहराया तिरंगा।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
Leave a Comment