Search

 
 
 

सावन की छठी सोमवारी : शिव मंदिरों में हजारों लोगों ने किया जलाभिषेक

 
Ranchi :  सावन की छठी सोमवारी पर राजधानी के शिव मंदिरों में भारी भीड़ रही. हजारों लोगों ने बाबा भोले की पूजा-अर्चना की. जलाभिषेक किया. पहाड़ी मंदिर, सर्वेश्वर चुटिया महादेव मंदिर, हरमू शिव मंदिर, हटिया शिव मंदिर, डोरंडा शिव मंदिरों में सुबह से ही  शिवभक्तों की लाइन लगी रही. सभी मंदिरों में सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी. पहाड़ी मंदिर संचालन समिति के सदस्य मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि भोले नाथ के भक्तों के लिए सावन का खास महत्व है. सावन में अबतक 5 लाख श्रद्धालु पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक कर चुके हैं. यहां 500 लीटर दूध से बने खीर का भोग लगाया जा चुका है.

डीसी भी पहुंचे पहाड़ी मंदिर

पहाड़ी मंदिर में मुख्य पुजारी कबीर बाबा द्वारा सबसे पहले भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गयी. बताया कि सु्बह 4.30 बजे ही पहाड़ी मंदिर का पट खोल दिया गया. सुबह से शाम तक लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा- अर्चना की. दोपहर बाद रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसडीओ और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहाड़ी मंदिर पहुंचे. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया.

विशेष श्रृंगार के साथ महाआरती की गई

पहाड़ी मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि आज 51 किलो दूध भोलेनाथ को चढ़ाया गया. वहीं 101 किलो दूध की खीर का भोग लगाया गया. शाम में विशेष श्रृंगार के साथ महाआरती की गई. शिव भक्तों के बीच परम प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर सुनिल कुमार माथुर, प्रवीण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अनुज गड़ाेदिया, अजय गोयनका, विजय, मनोज गुप्ता, राहुल कुमार समेत सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – स्वतंत्रता">https://lagatar.in/before-independence-day-ranchi-police-launched-campaign-against-hoarding/">स्वतंत्रता

दिवस से पूर्व रांची पुलिस ने अड्डेबाजी के खिलाफ चलाया अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही