एसके सिंह के आने से तरारी में बड़ा बदलाव आएगाः पीके
पीके ने कहा कि उनकी पत्नी नहीं, दो बच्चे विदेश में रहते हैं. दिल्ली में सब सुख-सुविधा इनके पास है. सब छोड़कर तरारी आए हैं ताकि जनता की सेवा कर सकें. ऐसे व्यक्ति का चुनाव में उतरना तरारी के लिए बेहद जरूरी है. उनके आने से तरारी में बड़ा बदलाव आएगा. एसके सिंह ने पीके के प्रति आभार जताते हुए युवाओं के लिए बेहतर कम करने का संकल्प बताया. उन्होंने कहा कि सेना में अग्निवीर योजना लागू करने के वे पक्षधर नहीं रहे हैं. सिंह ने इस पर पुनर्विचार करने की जरूरत बताते हुए कहा कि इसमें सुधार करने की जरूरत है. इसमें जवान उस जज्बे से काम नहीं कर पाएंगे जैसे पहले करते थे.बेलागंज, इमामगंज व रामगढ़ पर जल्द ही उम्मीदवार घोषित होंगेः मनोज
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने वहीं बाकी तीनों सीट बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ पर बोले कि जल्द ही उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे. बताया जाता है कि एसके सिंह को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा आरा संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाने की चर्चा हुई थी. बता दें कि उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने की तिथि 18 अक्टूबर है. वहीं नामांकन करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है. मतपत्रों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी. वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है. चारों सीटों पर एक साथ 13 नम्वबर को मतदान होगा. वहीं मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. इसे लेकर राजनीतिक दलों का मंथन जारी है. इसे भी पढ़ें - नरबली">https://lagatar.in/sabia-saba-and-shahzadi-who-were-imprisoned-for-the-crime-of-human-sacrifice-will-be-released-from-jail-after-7-years/">नरबलीके जुर्म में जेल में बंद साबिया, सबा और शहजादी 7 साल बाद निकलेंगी जेल से बाहर [wpse_comments_template]
Leave a Comment