Search

 
 
 

लातेहार में कौशल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

 
Latehar: लातेहार जिला के चंदवा के बनहरदी पंचायत सचिवालय में कौशल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी की ओर से यह आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन श्रम अधीक्षक लक्ष्मी कुमारी, मुखिया रमेश उरांव, वार्ड सदस्य राजेश उरांव, सरस्वती देवी व प्रतिमा देवी ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान जिला कौशल पदाधिकारी ने युवाओं से इस प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन रंजीत कुमार ने किया. इस दौरान एमजीएनएफ मृदुला कुमारी, अभिषेक कुमार, विजय सिंह, रशीद अंसारी व पंकज कुमार यादव समेत कई श्रमिक मित्र मौजूद रहे.  इसे भी पढ़ें: राज्यपाल">https://lagatar.in/jmms-attack-on-governor-warned-bjp-said-will-not-remain-silent-if-government-is-disturbed/">राज्यपाल

पर JMM का प्रहार, भाजपा को चेताया, कहा- सरकार डिस्टर्ब किया तो चुप नहीं रहेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही