Search

 
 
 

सीयूजे में कौशल विकास कार्यक्रम शुरू, वीसी बोले- डिग्री से अधिक कौशल विकास पर ध्यान दें छात्र

 
Ranchi : सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) में छात्रों को बाजार की जरूरतों के हिसाब से तैयार करने के लिए 8 सप्ताह तक कौशल विकास कार्यक्रम चलाया जाएगा. सीयूजो के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने गुरुवार को इसकी शुरुआत की. मौके पर कुलपति ने कहा कि व्यावसायिक कौशल विकास कार्यक्रम छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है. छात्रों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए. डिग्री से अधिक कौशल विकास पर जोर देना चाहिए. इस कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के संकाय और उद्योग विशेषज्ञ छात्रों को उनके कौशल में सुधार के लिए प्रशिक्षण देंगे.

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना

इस अवसर पर डीन एकेडेमिक्स अफेयर्स के प्रोफेसर मनोज कुमार और चीफ प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. डीबी लाटा मौजूद थे. डॉ लाटा ने प्रशिक्षण और नियोजन प्रकोष्ठ के बारे में जानकारी दी. उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के तौर-तरीकों की जानकारी दी. प्रो मनोज कुमार ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी डॉ नितेश भाटिया के साथ अन्य अधिकारी, डीन, प्रोफेसर और छात्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – जी-20">https://lagatar.in/preparation-of-ranchi-municipal-corporation-for-g-20-meeting-encroachment-removed-at-150-places/">जी-20

बैठक को लेकर रांची नगर निगम की तैयारी, 150 जगहों पर हटाया गया अतिक्रमण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही