Search

 
 
 

बिहार : नेपाल बॉर्डर पर झड़प, आवागमन ठप, तैनात किये गये SSB

 

Araria : बिहार और नेपाल के सीमा फिर से तानावपूर्ण माहौल पैदा हो गये है. नेपाल बॉर्डर पर इस्लामपुर के लोगों और नेपाल पुलिस के बीच झड़प हो गयी. दोनों तरफ से मारपीट और पत्थरबाजी की गयी. झड़प के बाद आवागमन को ठप कर दिया गया है.

नेपाली पुलिस ने किया लाठी चार्ज

मिली जानकारी के अनुसार अररिया के इस्लामपुर मस्जिद चौक की खुली सीमा में लगातार आवागमन हो रहा था. कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर बॉर्डर पर सख्ती बरती जा रही है. जिसके बाद सोमवार को नेपाल की पुलिस और इस्लामपुर के लोगों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी. जिसके बाद नेपाली पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. जिसे गुस्साये लोगों ने नेपाली पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की. तानवपूर्ण स्थिति को देखते हुए आवागमन को बन कर दिया गया है और किसी को भी नो मेंस लैंड में जाने की अनुमति नहीं है.

माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.

नेपाल जाने के लिए तस्कर इस रास्ते का उपयोग करते है. सवाल यह उठता है कि नेपाल में सख्ती और बॉर्डर पर लॉकडाउन के बावजूद कैसे लोग बॉर्डर क्रॉस कर रहे हैं? . तनाव को देखते हुए फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया. माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. बताया जा रहा है कि नेपाल में भी संपूर्ण लॉकडाउन है, जिसके कारण वहां के सुरक्षाकर्मी लोगों को हटा रहे थे. इसी दौरान नो मेंस लैंड से सटे नेपाल की साइड में चाय पीने गए कुछ लोगों का नेपाली सुरक्षाकर्मियों से विवाद हो गया. और मारपीट और पत्थरबाजी हुई.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही