Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाली सफाई के दौरान तोड़कर छोड़ दिया जा रहा स्लैब, हो सकती है दुर्घटना

Koderma : नगर परिषद द्वारा गैर जिम्मेदाराना तरीके से नाली सफाई का काम किया जा रहा है. जेसीबी से सफाई के दौरान नाली पर रखे स्लैब को तोड़ दिया जा रहा है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है. निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि सीएच स्कूल राजगढ़िया रोड में नाली सफाई कार्य में नगर परिषद के द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है. नाली पर लगाए गए स्लैब को हटाने के क्रम में जेसीबी के द्वारा तोड़ दिया जा रहा है. 10 वर्ष पूर्व काफी प्रयास से इस आरसीसी नाला का निर्माण कराया गया था. मेडिकल हब होने के कारण हजारों मरीज अपने स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए इस रोड पर प्रतिदिन आते थे. नाली नहीं रहने के कारण मरीजों को गंदगी, दुर्घटना एवं ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था. पिंकी जैन ने कहा कि 2 पार्ट में 20 लाख रुपए की योजना से इस नाली को बनाया गया था, परंतु इस नाली में लगे स्लैब को सफाई के क्रम तोड़कर छोड़ दिया जा रहा है. नगर परिषद में पूर्व में ही पार्षद के द्वारा कहा गया था कि इस नाले की सफाई कराएं तो पूर्व में सूचना दे दी जाए, जिससे सामने रहकर सफाई कराई जा सके एवं सहयोग किया जा सके. पिंकी जैन ने तोड़े गए स्लैब का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि कोई दुर्घटना के शिकार न हो. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/ajay-kumar-singh-became-the-new-dgp-of-jharkhand/">बड़ी

खबरः अजय कुमार सिंह बने झारखंड के नए डीजीपी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही