Chandwa, Latehar: झारखंड विधानसभा में झामुमो सरकार के विश्वास मत हासिल करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव और केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा ने का कि भाजपा की दाल नहीं गली. लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि महागठबंधन की चंपई सोरेन सरकार के प्रचंड बहुमत साबित कर दिखा दिया कि वे सभी हेमंत सोरेन के साथ हैं. भाजपा ने एक साजिश के तहत ईडी का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर सरकार गिराने की नाकाम साजिश रची थी. लेकिन महागठबंधन के विधायकों ने चट्टानी एकता का परिचय दिया. राज्यपाल को चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करना पड़ा. यह झारखंड में सरकार गिराने वालों के मुंह पर करारा तमाचा है. उन्होने कहा कि इस दौरान प्रदेश की जनता में भी काफी उबाल देखा गया. कई जगहों पर लोग हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें-एचईसी">https://lagatar.in/government-wants-to-sell-hec-to-adani-we-will-not-let-this-happen-rahul-gandhi/">एचईसी
को अडानी को बेचना चाह रही सरकार, हम ऐसा होने नहीं देंगे : राहुल गांधी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/dipu-sinha_735-nnnn-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
: राहुल गांधी ने खीचीं कोयला लदी साइकिल, बच्चों को जीप पर बैठाकर खूब मस्ती की [wpse_comments_template]
को अडानी को बेचना चाह रही सरकार, हम ऐसा होने नहीं देंगे : राहुल गांधी
alt="" width="600" height="400" />
पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करना चाहती थी भाजपा : दीपू सिन्हा
वहीं दीपू कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड में ईडी की इस कार्रवाई से भाजपा बेनकाब हो गयी. उसका जनविरोधी व षड्यंत्रकारी चेहरा सबों के सामने आ गया. सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं. दीपू कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा अगले चुनाव में हारने और सत्ता से बेदखल होने के बाद यह पिछले दरवाजे (राज्यपाल) के माध्यम से सत्ता हासिल करना चाहती थी. उनकी दाल नहीं गली. लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेदाग साबित होकर निकलेगें और आगामी चुनावों मे प्रदेश की जनता इसका जवाब अवश्य देगी. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/congresss-nyaya-yatra-passed-through-ramgarh-rahul-gandhi-pulled-a-bicycle-laden-with-coal/">रामगढ़: राहुल गांधी ने खीचीं कोयला लदी साइकिल, बच्चों को जीप पर बैठाकर खूब मस्ती की [wpse_comments_template]
Leave a Comment