Ranchi: राजधानी रांची के कांके में हाइजेनिक मांस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस गुरुवार को शुरू किया गया. स्लॉटर हाउस का संचालन रांची नगर निगम द्वारा चयनित एजेन्सी मेसर्स अर्श और एल्हम लाइव स्टॉक एक्सपोर्टर्स, रांची और मेसर्स माइक्रो ट्रांसमिशन सिस्टम, नोएडा (संयुक्त उद्यम) करेगी. जानकारी के अनुसार इस स्लॉटर हाउस में चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत वध किये गये खस्सी का स्वास्थ्यकर मांस उपलब्ध होगा. इस स्लॉटर हाउस में शहर के मांस विक्रेता, मांस विक्रय हेतु बकरों आदि (जो पशु सरकार द्वारा वध हेतु निषेधित न हो) का वध 100 रुपये प्रति पशु भुगतान कर करवा सकते हैं. इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 1000 पशु वध करने की है. नियमों के अनुसार शहर में खुले में पशुओं का वध करना वर्जित है. खुले में बिना चिकित्सीय जांच के वध किये बकरे आदि के मांस का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. [wpse_comments_template]
रांची के कांके में शुरू हुआ स्लॉटर हाउस
Last Updated: Feb 29, 2024 12:00 AM (IST)