Search

 
 
 

लातेहार: हत्या की नीयत से गला रेता, अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर

 
Latehar: चंदवा के स्थानीय देवी मंडप मुहल्ला में बीती मंगलवार की रात ईश्वर पूरी के तीन बच्चे घर की छत पर सो रहे थे. इसी दौरान उनकी 16 वर्षीय की बच्ची की अज्ञात अपराधी ने हत्या के नीयत से गर्दन रेत दिया था. उसका इलाज करा कर चंदवा लौटने के बाद पीड़ित लड़की ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे युवक उसके पास आया और हत्या के नीयत से गर्दन पर तेजधार हथियार से गले रेतने लगा. इतने में उसकी आंख खुल गयी तो देखा कि एक व्यक्ति उसके सिरहाने बैठा है और उसके गले को चाकू से धीरे-धीरे काट रहा है. उसनने जोर से अपने दादा को आवाज लगायी. आवाज सुन कर वह युवक वह छत से कूदकर अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भाग निकला. घटना के बाद परिजन तत्काल उसे चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले गए. वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया. पीड़िता ने बताया कि वह उस युवक का चेहरा पहचानती है. वह युवक इधर-उधर ही घुमा फिरता है. इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों नें लिखित आवेदन देकर चंदवा पुलिस से सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई है. लेकिन दो दिनों बाद भी कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई है. परिजनों ने घटनास्थल पर बरामद सिगरेट, लाईटर एवं हवाई चप्पल को सुरक्षित घर में रखा है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-cms-departmental-review-and-big-announcements-only-iwash-pradeep-verma/">रांची

: सीएम की विभागीय समीक्षा और बड़ी घोषणाएं केवल आईवाश – प्रदीप वर्मा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही