Search

 
 
 

चतरा : राजनाथ सिंह की सभा में लगे सुनील सिंह वापस जाओ, निकम्मा सांसद नहीं चाहिए के नारे

 
Chatra : चतरा के ईटखोरी में शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम था. राजनाथ सिंह की सभा में सांसद सुनील सिंह को कार्यकर्ताओं और आमजनों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. राजनाथ सिंह के सामने ही सुनील सिंह वापस जाओ, निकम्मा सांसद नहीं चाहिए समेत कई नारे लगे. सांसद सुनील सिंह के खिलाफ लोगों में इतना आक्रोश था कि लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. इस दौरान सुनील सिंह के समर्थकों और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. धक्का-मुक्की की तस्वीरें भी सामने आई है. हालांकि सुनील सिंह के समर्थकों ने इसे विरोधियों की एक साजिश करार दिया है. समर्थकों ने कहा कि सांसद प्रत्याशी की दौड़ में शामिल अन्य लोगों ने ऐसा करवाया है. सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का यह कार्यक्रम इसीलिए तय किया गया था कि लोगों को यह लगे चतरा में सुनील सिंह के लिए सककुछ ठीक-ठाक चल रहा है. लोगों का कहना है कि सांसद सुनील सिंह इस कार्यक्रम के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि भाजपा के शीर्ष लॉबी में उनकी पकड़ सबसे अधिक मजबूत है. मगर भारी विरोध के कारण सुनील सिंह को टिकट मिलना मुश्किल ही लग रहा है.

कई स्तर पर तैयार की गयी है ग्रांउड रिपोर्ट

बताया जाता है कि सांसद का टिकट देने से पहले भाजपा संगठन ने कई स्तर पर रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है. इसमें आरएसएस का भी फीडबैक शामिल है. इसके अलावा जनता से नाम एप्प पर फीडबैक ली गयी है. जनता से सांसद को लेकर सवाल भी पूछे गये हैं. सांसद के दो साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड खंगाला गया है. राज्य के चुनाव समिति एवं मंत्रियों के दौरे की रिपोर्ट भी ली गयी है. सब कुछ ठीक रहने के बाद ही सांसद को रिपिट किया जा रहा है. सांसद सुनील सिंह इसमें कहां तक खरे उतर पाये हैं यह तो संगठन ही बता सकता है. लेकिन चतरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा अब तक नहीं होने से कयास लगाया जा रहा है कि सांसद सुनील सिंह के लिए सब कुछ ठीक नहीं है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rape-victim-refused-to-take-rs-2-lakh-said-in-court-i-want-justice/">धनबाद

: दुष्कर्म पीड़िता ने 2 लाख लेने से किया इनकार, कोर्ट में कहा- मुझे न्याय चाहिए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही