Search

 
 
 

जुगसलाई में धीमी वोटिंग का आरोप, बूथ के बाहर लगी लंबी कतारें

नगर निकाय चुनाव के तहत जुगसलाई में मतदान जारी है. इस बीच मतदाताओं ने धीमी प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि मतदान प्रक्रिया धीमी होने के कारण मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई है.
 

Jamsedpur :  नगर निकाय चुनाव के तहत जुगसलाई में मतदान जारी है. इस बीच मतदाताओं ने धीमी प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि मतदान प्रक्रिया धीमी होने के कारण मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई है.  

 

वार्ड नंबर 2 स्थित अहलम इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर सुबह से ही वोटरों की लंबी कतार देखी जा रही है. जानकारी के अनुसार, यहां दो बूथ बनाए गए हैं, जिनमें क्रमशः 1058 और 1053 मतदाता पंजीकृत हैं.

 

मतदाताओं का आरोप है कि मतदान की रफ्तार काफी धीमी है, जिससे लोग एक घंटे से अधिक समय तक लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं. कई मतदाताओं ने कहा कि कतार आगे नहीं बढ़ रही है और धैर्य बनाए रखना मुश्किल हो रहा है.

 

हालांकि मौके पर मौजूद प्रशासनिक कर्मी व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. 

 

फिलहाल मतदान जारी है और अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया को तेज करने का प्रयास किया जा रहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही