Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को 90 फीसदी सब्सिडी पर मिलेगा जोड़ा बैल

Ranchi: राज्य सरकार छोटे और सीमांत किसानों को 90 फीसदी अनुदान पर जोड़ा बैल देगी. वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैलों की खरीद के लिए कृषि-पशुपालन विभाग ने रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल जारी कर दिया है. इसके तहत आपूर्तिकर्ता एजेंसी को पांच सितंबर को अपराह्न तीन बजे तक दस्तावेज जमा करना होगा. छह सितंबर को अपराह्न तीन बजे टेंडर खोला जाएगा. विभाग के अनुसार, छोटे एवं सीमांत किसानों को खेती करने के लिए बैल की आवश्यकता और कृषि कार्य में उन्नति लाने के उद्देश्य से यह योजना लायी गई है. जिससे कि किसानों को कम लागत में खेती कार्य में सहयोग तथा अधिक मुनाफा हो सके. इसे भी पढ़ें -राजधानी">https://lagatar.in/capital-ranchi-ranks-first-in-rape-cases-babulal-marandi/">राजधानी

रांची दुष्कर्म के मामले में पहले स्थान परः बाबूलाल मरांडी

आपूर्तिकर्ता को इन शर्तों का करना होगा पालन

बैल की उम्र 2 से 3 वर्ष होनी चाहिए. बैल रोग मुक्त, एचएस एंड & बीओ, एफएमडी रोग से बचाव के लिए टीकाकृत होना चाहिए. जोड़ा बैल वितरण से पूर्व स्वास्थ्य संबंधित जिला के पशु विकित्सक के द्वारा की जाएगी. योजना 90% अनुदान पर संचालित होगी. लामुक को 10% राशि अपने स्तर से देना होगा. जोड़ा बैल (प्रति बैल अधिकतम 20,000 रुपए की दर से) 40,000 रुपए में खरीदी जाएगी.

क्षेत्रीय उपयोजना के तहत किस जिले में कितने लाभुकों को जोड़ा बैल वितरण का है लक्ष्य

जिला    लाभुक की संख्या गढ़वा           41 पलामू           51 चतरा            38 हजारीबाग     50 कोडरमा         27 गिरिडीह         80 देवघर            98 धनबाद          48 बोकारो           51 रामगढ़         31 गोड्डा           40

जनजातीय उपयोजना के तहत कितने लाभुकों को जोड़ा बैल वितरण का है लक्ष्य

जिला    लाभुकों की संख्या लोहरदगा     29 साहेबगंज     35 पाकुड़           32 दुमका           95 जामताड़ा      30 लोहरदगा      20 गुमला          40 खूंटी              28 रांची             77 सिमडेगा       24 चाईबासा      55 सरायकेला    39 जमशेदपुर    51 इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-criminal-arrested-for-threatening-construction-worker-with-weapon/">रांची:

निर्माण कार्य में लगे कर्मी को हथियार दिखाकर धमकी देने वाला अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही