Ranchi: राज्य सरकार छोटे और सीमांत किसानों को 90 फीसदी अनुदान पर जोड़ा बैल देगी. वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैलों की खरीद के लिए कृषि-पशुपालन विभाग ने रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल जारी कर दिया है. इसके तहत आपूर्तिकर्ता एजेंसी को पांच सितंबर को अपराह्न तीन बजे तक दस्तावेज जमा करना होगा. छह सितंबर को अपराह्न तीन बजे टेंडर खोला जाएगा. विभाग के अनुसार, छोटे एवं सीमांत किसानों को खेती करने के लिए बैल की आवश्यकता और कृषि कार्य में उन्नति लाने के उद्देश्य से यह योजना लायी गई है. जिससे कि किसानों को कम लागत में खेती कार्य में सहयोग तथा अधिक मुनाफा हो सके. इसे भी पढ़ें -राजधानी">https://lagatar.in/capital-ranchi-ranks-first-in-rape-cases-babulal-marandi/">राजधानी
रांची दुष्कर्म के मामले में पहले स्थान परः बाबूलाल मरांडी
निर्माण कार्य में लगे कर्मी को हथियार दिखाकर धमकी देने वाला अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
रांची दुष्कर्म के मामले में पहले स्थान परः बाबूलाल मरांडी
आपूर्तिकर्ता को इन शर्तों का करना होगा पालन
बैल की उम्र 2 से 3 वर्ष होनी चाहिए. बैल रोग मुक्त, एचएस एंड & बीओ, एफएमडी रोग से बचाव के लिए टीकाकृत होना चाहिए. जोड़ा बैल वितरण से पूर्व स्वास्थ्य संबंधित जिला के पशु विकित्सक के द्वारा की जाएगी. योजना 90% अनुदान पर संचालित होगी. लामुक को 10% राशि अपने स्तर से देना होगा. जोड़ा बैल (प्रति बैल अधिकतम 20,000 रुपए की दर से) 40,000 रुपए में खरीदी जाएगी.क्षेत्रीय उपयोजना के तहत किस जिले में कितने लाभुकों को जोड़ा बैल वितरण का है लक्ष्य
जिला लाभुक की संख्या गढ़वा 41 पलामू 51 चतरा 38 हजारीबाग 50 कोडरमा 27 गिरिडीह 80 देवघर 98 धनबाद 48 बोकारो 51 रामगढ़ 31 गोड्डा 40जनजातीय उपयोजना के तहत कितने लाभुकों को जोड़ा बैल वितरण का है लक्ष्य
जिला लाभुकों की संख्या लोहरदगा 29 साहेबगंज 35 पाकुड़ 32 दुमका 95 जामताड़ा 30 लोहरदगा 20 गुमला 40 खूंटी 28 रांची 77 सिमडेगा 24 चाईबासा 55 सरायकेला 39 जमशेदपुर 51 इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-criminal-arrested-for-threatening-construction-worker-with-weapon/">रांची:निर्माण कार्य में लगे कर्मी को हथियार दिखाकर धमकी देने वाला अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment