Search

इंडियन आर्मी की कैंटीन की तर्ज पर झारखंड पुलिस जवानों के भी बनेंगे स्मार्टकार्ड

Ranchi :  भारतीय सेना की कैंटीन की तर्ज पर झारखंड पुलिस भी अपने जवानों के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने जा रही है. अब जवान पुलिस कैंटीन में स्मार्ट कार्ड के जरिये भी खरीददारी कर पायेंगे. स्मार्ट कार्ड पर खरीदारी सिर्फ पुलिस वाला या फिर उसका परिवारिक सदस्य ही कर सकता है. नई स्कीम के तहत कार्ड जारी होने के बाद जीएसटी में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. इसको लेकर आईजी मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजा है. लिखे पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार की कैंटीन का कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है. यह कार्ड किसी भी कैंटीन में वैध होगा.

पुलिसकर्मी लिमिट से ज्यादा नहीं ले पायेंगे सामान

कैंटीन से सामान खरीदते समय स्मार्ट कार्ड लेकर आना जरूरी होगा. इसी कार्ड के आधार पर सामान मिलेगा. इसमें सामान खरीदने की सीमाएं व रेट दोनों तय होगी. उनको उतना ही सामान मिलेगा, जितना केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार तय करेगा. अच्छी बात यह है कि कर्मचारियों को कैंटीन कार्ड जारी होने के बाद जीएसटी में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी. अब तक पुलिसकर्मी जो सामान महंगे दाम पर खरीदते थे, वह जीएसटी छूट के बाद काफी हद तक सस्ता हो जायेगा. कई और तरह की छूट भी मिलेंगी. प्रदेश के 40 हजार पुलिसकर्मियों को स्मार्ट कार्ड का फायदा होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//