Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लगाए गए स्मार्ट मीटर की हो रही जांच, गड़बड़ी मिलने पर होगी कार्रवाई- सीएमडी

- सीएमडी अविनाश कुमार ने स्मार्ट मीटर को लेकर की बैठक, समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश - स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए टॉल फ्री नंबर जारी Ranchi: ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी और जेबीवीएनएल के एमडी अविनाश कुमार ने रांची में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के अधिष्ठापन में लापरवाही एवं गड़बड़ी पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वैसे उपभोक्ता जिनका मीटर खराब है, उनको प्राथमिकता देते हुए पहले बदला जाए. मिशन मोड में एजेंसी द्वारा टीम बनाकर वैसे टावर, एलटीआईएस, हाई वैल्यू कंस्यूमर के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाए जिनका मीटर खराब है. जल्द से जल्द बदले गए मीटर को अपलोड करें ताकि उनकी बिलिंग की जा सके. विभाग द्वारा टीम बनाकर वैसे परिसर की जांच करवाई जा रही है, जहां स्मार्ट मीटर लगायी गयी है. यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पायी जाती है तो संबंधित एजेंसी एवं अधिकारी पर कार्रवाई भी की जा रही है. उपभोक्ता द्वारा मीटर लगाने में गड़बड़ी संबंधित शिकायत, मुख्यालय के कंट्रोल रूम के नंबर 1912, 18001238745, 18003456570 पर दर्ज किया जा सकता है. बैठक में निदेशक मनीष कुमार ने कहा कि अब तक एजेंसी द्वारा 36000 मीटर लगाए गये हैं, जहां भी गड़बड़ी की सूचना प्राप्त हो रही है. वहां त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की जा रही है. आगे भी गड़बड़ी पर रोक लगाने के उद्देश्य से सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया. अविनाश कुमार रांची में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर अफसरों और एजेंसी के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि स्मार्ट लगाने वाली एजेंसी को निर्देश दिया है कि शहरी क्षेत्र के अपार्टमेंट में प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाएं. उन्होंने एजेंसी जीनस को निर्देश दिया कि स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी लाते हुए समय पर कार्य को पूरी करें. निदेशक कॉमर्शियल मनीष कुमार ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि सभी उपभोक्ता समय पर भुगतान करें ताकि गुणवत्ता पूर्ण बिजली लोगों तक पहुंचायी जा सके. साथ ही कहा कि यदि उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह नजदीकी कार्यालय में जाकर समाधान पा सकते हैं. लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग द्वारा प्रत्येक महीने ऊर्जा मेला भी लगाया जा रहा है, एवं अधिक से अधिक लोगों तक विभाग पहुंचकर उनकी समस्यायों को समाधान कर रहा है और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा. बैठक में कार्यकारी निदेशक -वाणिज्य एवं राजस्व अरविंद कुमार, महाप्रबंधक आईटी संजय सिंह, रांची जीएम पीके श्रीवास्तव, उपमहाप्रबंधक डीके सिंह, उपमहाप्रबंधक-राजस्व अंजना शुक्ला दास सहित रांची क्षेत्र के सभी अधिकारी, मुख्यालय के अधिकारी एवं प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग टीम के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही